हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ओडिशा में स्कूल मीट के दौरान भयानक हादसा, ग्राउंड में बैठे छात्र के गर्दन से आर-पार हो गया जेवलिन

विज्ञापन

Javelin Pierces Student Neck: ओडिशा के बलांगीर जिले में शनिवार को एक स्कूल के वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दौरान भयानक हादसा हो गया। प्रतियोगिता के दौरान ग्राउंड में बैठे एक छात्र के गर्दन में भाला लग गया। भाला नौवीं कक्षा के छात्र के गर्दन के आर-पार हो गया। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि छात्र सदानंद मेहर अब खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि स्कूल में एक स्पोर्ट्स मीट थी और यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। हमें राहत मिली है कि बच्चा खतरे से बाहर है।

अगलपुर बॉय पंचायत हाई स्कूल की है घटना

घटना अभ्यास सत्र के दौरान अगलपुर बॉयज पंचायत हाई स्कूल में हुई। दूसरे छात्र द्वारा फेंका गया भाला मेहर के गले में जा लगा। छात्र के गले में भाला फंस गया था और उसे बलांगीर के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे गर्दन से सकुशल निकाल दिया। मेहर अब अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को छात्र के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अधिकारियों को लड़के को बेहतर इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि इलाज के लिए आवश्यक धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष से पूरी की जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola