वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने रविवार को यहां जारी द्विपक्षीय वायुसेना अभ्यास के दौरान कहा कि पहली बार भारतीय धरती से जापानी लड़ाकू विमानों का उड़ान भरना भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. यह अभ्यास नौ से 22 सितंबर तक वायुसेना स्टेशन, जोधपुर में आयोजित किया जा रहा है. इसमें स्वदेशी ‘तेजस’, ‘सुखोई-30एमकेआई’ और ‘राफेल’ समेत भारतीय वायुसेना के अग्रिम पंक्ति के विमान तथा जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के ‘एफ-2ए’ लड़ाकू विमान हिस्सा ले रहे हैं.
क्या बोले वायुसेना प्रमुख?
जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल ताकेहिरो मोरीता ने कहा कि भारत में जापानी लड़ाकू विमानों की तैनाती के बाद दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग केवल अभ्यास आयोजित करने तक सीमित नहीं रहा है. एपी सिंह ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा, “यह अभ्यास हमारे संबंधों और साझेदारी के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है, खासकर इसलिए क्योंकि जापानी लड़ाकू विमान पहली बार भारतीय धरती से उड़ान भर रहे हैं.” मोरिता ने कहा कि उन्नत प्रशिक्षण से दोनों देशों के बीच आपसी समझ और विश्वास मजबूत होगा तथा व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि जापानी लड़ाकू विमानों की भारत में तैनाती ने रक्षा सहयोग को केवल अभ्यास तक सीमित रखने के बजाय हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हवाई संसाधनों की तैनाती की क्षमता भी प्रदर्शित की है.
‘मेक इन इंडिया का प्रतीक है तेजस’
मोरिता ने तेजस की सराहना करते हुए इसे भारत की तकनीकी नवोन्मेष क्षमता और ‘मेक इन इंडिया’ पहल का प्रतीक बताया. अभ्यास के दौरान दोनों पक्ष उन्नत परिचालन अभियानों और पेशेवर आदान-प्रदान में हिस्सा ले रहे हैं. इसमें अभियान की योजना, अभियांत्रिकी और एयरोस्पेस सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा भी शामिल है. सिंह ने तेजस के स्वदेशी कार्यक्रम के बारे में कहा कि बड़ी संख्या में विमानों का ऑर्डर दिया गया है, हालांकि वैश्विक आपूर्ति शृंखला से जुड़ी समस्याओं के कारण कुछ आपूर्ति प्रभावित हुई है. उन्होंने कहा कि ‘तेजस एमके-2’ के विकास से भारत के रक्षा विमानन उद्योग और अनुसंधान एवं विकास क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद मिलेगी.
संबंधित खबरें
राहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
35 mins agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
1 hr agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
1 hr agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
1 hr ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
2 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
2 hrs agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
2 hrs agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
3 hrs ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
4 hrs agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines