Japan 2011 Tsunami Video: रूस में भूकंप के झटकों के साथ सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसी के साथ जापान में भी सुनामी का खतरा मंडराने लगा है। जापान में 2011 की सुनामी को अभी तक लोग भुला नहीं पाए हैं। अब सुनामी की चेतावनी के बाद लोगों के जहन में फिर से उस तबाही की तस्वीरें ताजा हो गई हैं। सुनामी से पहले जापान में 9.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद ही समुद्र में उफान आया। समुद्र से उठी लहरें इतनी तेज थीं कि पानी में खड़े जहाज सड़कों पर आ गए थे। शहरों की गलियों में नावों के साथ गाड़ियां भी तैर रही थीं।
भूकंप से पड़ गई थी दरार
जापान में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं, लेकिन 2011 में भूकंप की तीव्रता सामान्य झटकों से कहीं ज्यादा थी। इसके महज 30 मिनट बाद ही पूरी तस्वीर बदल गई। दरअसल, समुद्र में भूकंप से करीब 300 किमी लंबी और 150 किमी चौड़ी दरार पड़ गई थी।
ये भी पढ़ें: 2011 की तरह फिर से जापान में आएगी सुनामी? चेतावनी के बाद फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को किया जा रहा खाली
इसके बाद ही समुद्र में पानी में हलचल शुरू हो गई, जिसको देखते हुए चेतावनी जारी कर दी गई। आसपास की सभी जगहों को खाली करा दिया गया। कुछ ही मिनटों में पानी की तेज लहरें शहर के अंदर तक पहुंच गईं। इस दौरान जो जहाज पानी में खड़े थे, वे भी पानी के साथ बहकर सड़कों पर आ गए।
साल 1900 के बाद सबसे खतरनाक भूकंप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1900 के बाद इतना खतरनाक भूकंप जापान में ही आया था। इसके पहले दुनियाभर में तीन ऐसे भूकंप आए थे। जापान में सुनामी से पहले ही चेतावनी के लिए सायरन बजा दिए गए थे। इस दरमियान लोग खतरे वाली जगहों से निकल गए थे, लेकिन फिर भी इसमें 19 हजार के करीब नागरिकों की मौत हुई थी।
सुनामी से पहले जिस तरह से पानी की लहरें शहर की तरफ बढ़ रही थीं, उसके कई वीडियो सामने आए। इनमें देखा जा सकता है कि खाली पड़ा शहर कैसे धीरे-धीरे पानी में बदल गया।
ये भी पढ़ें: Russia Earthquake: रूस में क्यों आया 8.8 की तीव्रता वाला भूकंप? 30 दिन में 2 बार दहला देश
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भिड़ में घुसी कार, 10 लोग गंभीर घायल
1 hr agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
2 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
12 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
15 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
15 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
18 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
19 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
20 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
21 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines