नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। पीएम ने गोवा में हो रहे हर घर जल उत्सव को संबोधित करते हुए कहा, ‘देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। सभी देशवासियों को दुनिया भर में फैले भगवान श्री कृष्ण के भक्तों को बहुत-बहुत बधाई।’ उन्होंने अपने संबोधन में देश की तीन बड़ी उपलब्धियों को साझा किया।
पीएम मोदी ने कहा, ‘आज मैं सभी देशवासियों के साथ देश की तीन बड़ी उपलब्धियों को साझा करना चाहता हूं। भारत की इन उपलब्धियों के बारे में जानकर हर देशवासी को बहुत गर्व होगा। अमृतकाल में भारत जिन विशाल लक्ष्यों पर काम कर रहा है, उससे जुड़े तीन अहम पड़ाव हमने आज पार किए हैं।’
संबोधन में उन्होंने कहा, ‘आज देश के 10 करोड़ ग्रामीण परिवार पाइप से स्वच्छ पानी की सुविधा से जुड़ चुके हैं। ये घर जल पहुंचाने की सरकार के अभियान की एक बड़ी सफलता है। ये सबका प्रयास का एक बेहतरीन उदाहरण भी है।’ पीएम ने आगे कहा, ‘आज गोवा देश का पहला राज्य बना है, जिसे हर घर जल सर्टिफाई किया गया है। दादरा नगर हवेली एवं दमन और दीव भी, हर घर जल सर्टिफाइड केंद्र शासित राज्य बन गए हैं। मैं गोवा की जनता, मुख्यमंत्री, स्थानीय स्वराज की संस्थाओं को हर किसी को शुभकामनाएं देता हूं।’
नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए आगे कहा कि देश की तीसरी उपलब्धि स्वच्छ भारत अभियान से है। उन्होंने कहा, ‘कुछ साल पहले सभी देशवासियों के प्रयासों से, देश खुले में शौच से मुक्त घोषित हुआ था। इसके बाद हमने संकल्प लिया कि गांवों को ODF प्लस बनाएंगे। इसको लेकर देश ने अहम माइलस्टोन हासिल किया। देश के एक लाख से अधिक गांव ODF प्लस हुए हैं।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘सिर्फ 3 साल के भीतर जल जीवन मिशन के तहत 7 करोड़ ग्रामीण परिवारों को पाइप के पानी की सुविधा से जोड़ा गया है। ये कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है। आज़ादी के 7 दशकों में देश के सिर्फ 3 करोड़ ग्रामीण परिवारों के पास ही पाइप से पानी की सुविधा उपलब्ध थी।’
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट में नाम गायब है तो क्या करें? देखें आसान ऑनलाइन तरीका
33 mins agoरांका-दास की बेल प्रोसेस के बीच मजिस्ट्रेट को मिली धमकी, NCR दर्ज
7 hrs ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
9 hrs agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
10 hrs ago'देश में हिंसा और सत्ता परिवर्तन की थी साजिश', किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
10 hrs agoCISF का ऐतिहासिक पुनर्गठन, 1 नवंबर 2026 से लागू होगा नया ढांचा
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार नहीं बच पाएंगे...', गोवा में राहुल गांधी का जोरदार भाषण
13 hrs agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
13 hrs agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
14 hrs agoक्या भारत में अपराध करने पर विदेशी नागरिक को हो सकती है मौत की सजा?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines