हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jammu&Kashmir: राजौरी में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।

Jammu&Kashmir: जम्मू के राजौरी में शुक्रवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक आतंकी को मार गिराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ जिले के दसाल वन क्षेत्र में हुई। सूचना मिली थी कि दसाल इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद घेराबंदी की गई। आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। अभी आतंकी की शिनाख्त नही हुई है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि राजौरी में मई में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे।

एक दिन पहले पकड़े गए दो आतंकी

गुरुवार को बारामूला में प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े दो आतंकवादियों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों ने फ्रेस्टिहार वारीपोरा चौराहे पर एक मोबाइल वाहन चेकपॉइंट (एमवीसीपी) स्थापित किया था, जिसके बारे में विशेष जानकारी मिली थी कि फ्रेस्टिहार क्रीरी गांव में आतंकवादियों की आवाजाही हो रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने क्रीरी गांव में आतंकियों को पकड़ा

आतंकवादियों ने चौकी को देखते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें फ्रेस्तिहार क्रीरी गांव में पकड़ लिया। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान सुहैल गुलजार और वसीम अहमद पाटा के रूप में हुई है।
क्रीरी थाने में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो चाइनीज पिस्टल, पिस्टल की दो मैगजीन और पंद्रह जिंदा पिस्टल राउंड बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें: Pakistan News: लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर की जेल में मौत, 26/11 को अंजाम देने वाले आतंकियों को दी थी ट्रेनिंग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola