Jammu News: जम्मू के नरवाल में बड़ा हादसा टला; पेट्रोल पंप पर अंडरग्राउंड बिजली लाइन में धमाका
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Jammu News: जम्मू के नरवाल इलाके में मंगलवार को एक पेट्रोल पंप के पास तेज धमाके के बाद हड़कंप मच गया। सूचना स्थानीय पुलिस समेत अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच में सामने आया है कि धमाका एक भूमिगत बिजली की लाइन में हुआ। घटनास्थल पर पहुंची बिजली विभाग की टीम काम में जुट गई है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इलाके के अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी कि जम्मू के नरवाल इलाके में एक पेट्रोल पंप की भूमिगत बिजली में शॉर्ट सर्किट के बाद विस्फोट हो गया। अधिकारियों ने कहा है कि हादसे में कोई भी घायल या हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों को आशंका है कि बारिश का पानी भूमिगत बिजली बोर्ड में पहुंच गया, जिसके बाद शॉर्ट सर्किट हो गया।
#WATCH | An explosion occurred at a petrol pump in the Narwal area of Jammu. Police present at the spot and are investigating the matter. More details awaited. pic.twitter.com/Ohv38mObAi
— ANI (@ANI) May 2, 2023
उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10 बजकर 50 मिनट पर हुए विस्फोट के कारण पेट्रोल पंप के फर्श का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा पास में स्थित एक बैंक के फ्रंट ऑफिस के ढांचे को भी नुकसान हुआ है। स्थानीय रिपोर्ट की मानें तो धमाके से पेट्रोल पंप की जमीन तक हिल गई थी।
उप-विभागीय पुलिस अधिकारी, जम्मू पूर्व, जहीर अब्बास जाफरी ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है, विस्फोट शॉर्ट सर्किट के कारण ही हुआ था। अधिकारी ने बताया कि हमने मौके पर बिजली के जले और क्षतिग्रस्त तारों को देखा है। जाफरी ने कहा कि घटनास्थल के निरीक्षण के लिए विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: