Mata Vaishno Devi Vidhansabha Seat Result Live Updates: जम्मू कश्मीर चुनाव 2024 के दौरान श्री माता वैष्णों देवी सीट भी काफी चर्चा में रही है। रियासी शहर में आने वाली इस सीट पर कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर थी। वहीं आज जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के नतीजे आ रहे हैं। ऐसे में श्री माता वैष्णों देवी से किसकी जीत होगी? यह जानने के लिए हर कोई उत्सुक हैं। इस सीट पर आए चुनाव नतीजों में BJP ने जीत का परचम लहराया है। सीट पर बीजेपी के बलदेव राज शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार को 2381 वोटों से पटकनी दी है।
रियासी की नई सीट
बता दें कि जम्मू कश्मीर की यह सीट बिल्कुल नई है। जी हां, पहले श्री माता वैष्णों देवी की सीट रियासी विधानसभा का हिस्सा थी। मगर परिसीमन आयोग (Delimitation Commission) के गठन के बाद रियासी जिले में नई विधानसभा सीट अस्तित्व में आई। श्री माता वैष्णों देवी सीट को रियासी से अलग कर दिया गया। तो आइए देखते हैं इस ऐतिहासित सीट का पहला विजेता कौन बनने वाला है?
कितने उम्मीदवार मैदान में?
श्री माता वैष्णों देवी सीट पर भी सभी पार्टियों के बीच करारी टक्कर देखने को मिल रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन (NCP+) ने कांग्रेस नेता भूपिंदर जामवाल को यहां से टिकट दिया था। वहीं बीजेपी की तरफ से बलदेव राज शर्मा (Baldev Raj Sharma’s prospects in this key seat, results shortly) चुनावी मैदान में थे। इसके अलावा पीडीपी ने प्रताप कृष्ण शर्मा को इस सीट से अपना चुनावी उम्मीदवार घोषित किया है। साथ ही बंसी लाल, जुगल किशोर, राज कुमार और शाम सिंह जैसे निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी इस सीट से ताल ठोंकी है।
संबंधित खबरें
भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
11 mins agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
19 mins ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
2 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
2 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
3 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
5 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
5 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
6 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines