---विज्ञापन---

देश angle-right

Jammu: सुरिनसर झील के नजदीक धंसी जमीन, हुआ ये बड़ा नुकसान, देखें तस्वीरें

Surinsar lake: सुरिनसर के स्थानीय लोगों न्यूज 24 को बताया कि झील से सटी जमीन धंस रही है। उन्होंने इस बारे में संबंधित अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन अभी तक प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

---विज्ञापन---

पकंज शर्मा, जम्मू

Jammu: जम्मू जिले में लोकप्रिय पिकनिक और तीर्थस्थल सुरिरसर झील से सटी जमीन धंस रही है, जिससे इलाके में कुछ संरचनाओं और सड़क को नुकसान पहुंचा है। इलाके के स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त की है और अधिकारियों से इसे तुरंत हल करने का आग्रह किया है।

---विज्ञापन---

सुरिनसर के स्थानीय लोगों न्यूज 24 को बताया कि झील से सटी जमीन धंस रही है और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई बार सूचित किया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। स्थानीय लोगों को डर है की कहा अगर हालात ऐसे ही रहे तो पूरा क्षेत्र जल्द ही डूब जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Video: पेट में मारी लात, बुजुर्ग का तोड़ा हाथ, साउथ 24 परगना में महिलाओं से मारपीट; BJP ने TMC पर लगाया ये आरोप

---विज्ञापन---

बता दें इससे पहले डोडा और रामबन में भी जमीन धंस चुकी है। अब सुरिनसर में जमीन धंसने की खबर से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सुरिनसर के चारों तरफ का एरिया लगातार धस्ता चला जा रहा है। यहां गांव के घर और मंदिरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। सड़क और झील के चारों तरफ का किनारा धीरे-धीरे धंस रहा है।

---विज्ञापन---

न्यूज 24 की टीम जब जम्मू के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सुरिरसर पहुंची तो झील के किनारों पर चलना भी मुश्किल हो रहा था। प्रसिद्ध झील के किनारे रहने वाले लोग जमीन धंसने से सहमे हुए हैं। गांव वालों ने कहा हम सदियों से इस झील के पास रह रहे हैं। वह डर के चलते ठीक से सो नहीं पा रहे।

---विज्ञापन---

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़कों पर दरारें आने से सड़क हादसे होने का खतरा बना हुआ है। यहां कई जगह गलियां धंस गई हैंं, घरों के आसपास रास्तों पर जमीन खिसक चुकी है। लोगों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन इस बारे में कुछ नहीं कर रहा है। सिविक एजेंसियों की ये लापरवाही किसी दिन बड़ी अनहोनी को न्यौता दे सकती है।

ये भी पढ़ें: स्पेशल होल्डिंग एरिया, सीढ़ियों पर…, नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ के बाद रेलवे ने 60 स्टेशनों पर लागू किए ये नए नियम

---विज्ञापन---
First published on: Feb 17, 2025 10:48 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola