Jammu Kashmir: जम्मू में एक महिला डॉक्टर को उसके प्रेमी ने चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद जान देने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मृतका की पहचान जम्मू के तल्लब तिल्लो निवासी सुमेधा शर्मा (27) जबकि आरोपी की पहचान पंपोश कॉलोनी निवासी जौहर गनई (30) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को प्रेमी और प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपी ने किचन में रखे हुए चाकू से वारकर अपने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया।
रिश्तेदार ने फेसबुक पोस्ट देखकर दी पुलिस को सूचना
सुमेधा की हत्या के बाद आरोपी ने उसी चाकू से खुद को घायल कर सुसाइड की कोशिश की। फिलहाल, आरोपी का जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। यह घटना तब सामने आई जब आरोपी के एक रिश्तेदार ने पुलिस को सूचित किया कि जौहर गनई ने फेसबुक पर पोस्ट किया था कि वह कुछ निजी मुद्दों के कारण सुसाइड करने जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस जम्मू के जानीपुर में जौहर के घर गई।
पुलिस यहां पहुंची तो देखा कि घर का मेन गेट अंदर से बंद है। इसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची जहां सुमेधा का शव खून से लथपथ पड़ा था। आरोपी के पेट में चाकू से वार के निशान थे। पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन सुमेधा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
होली मनाने 7 मार्च को घर आई थी सुमेधा
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। सूत्रों ने कहा कि जौहर और सुमेधा ने जम्मू के एक डेंटल कॉलेज से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की पढ़ाई की थी। सुमेधा बाद में एमडीएस की पढ़ाई के लिए जम्मू से बाहर चली गईं।
सुमेधा 7 मार्च को होली के लिए घर आई थी। कुछ देर बाद वह अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। आरोपी और मृतका के परिवार ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। उधर, पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पीड़िता के शव को उसके परिवार को सौंप दिया है और आगे की जांच की जा रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 hr agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
1 hr agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
2 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
2 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
3 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
4 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
5 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines