Jammu Kashmir: जम्मू में एक महिला डॉक्टर को उसके प्रेमी ने चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद जान देने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

मृतका की पहचान जम्मू के तल्लब तिल्लो निवासी सुमेधा शर्मा (27) जबकि आरोपी की पहचान पंपोश कॉलोनी निवासी जौहर गनई (30) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को प्रेमी और प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपी ने किचन में रखे हुए चाकू से वारकर अपने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

रिश्तेदार ने फेसबुक पोस्ट देखकर दी पुलिस को सूचना

सुमेधा की हत्या के बाद आरोपी ने उसी चाकू से खुद को घायल कर सुसाइड की कोशिश की। फिलहाल, आरोपी का जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। यह घटना तब सामने आई जब आरोपी के एक रिश्तेदार ने पुलिस को सूचित किया कि जौहर गनई ने फेसबुक पर पोस्ट किया था कि वह कुछ निजी मुद्दों के कारण सुसाइड करने जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस जम्मू के जानीपुर में जौहर के घर गई।

विज्ञापन

पुलिस यहां पहुंची तो देखा कि घर का मेन गेट अंदर से बंद है। इसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची जहां सुमेधा का शव खून से लथपथ पड़ा था। आरोपी के पेट में चाकू से वार के निशान थे। पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन सुमेधा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

होली मनाने 7 मार्च को घर आई थी सुमेधा

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। सूत्रों ने कहा कि जौहर और सुमेधा ने जम्मू के एक डेंटल कॉलेज से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की पढ़ाई की थी। सुमेधा बाद में एमडीएस की पढ़ाई के लिए जम्मू से बाहर चली गईं।

सुमेधा 7 मार्च को होली के लिए घर आई थी। कुछ देर बाद वह अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। आरोपी और मृतका के परिवार ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। उधर, पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पीड़िता के शव को उसके परिवार को सौंप दिया है और आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ