Himachal Jammu Kashmir Weather Update: जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त है। सीजन की पहली बर्फबारी के बाद श्रीनगर-जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया है। इससे अनंतनाग में 2000 से ज्यादा वाहन फंस गए हैं। श्रीनगर-लेह हाईवे और मुगल रोड भी बंद हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाले जोजिला पास का तापमान -25 डिग्री सेल्सियस रहा। खराब मौसम के कारण श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें प्रभावित हुईं। 5 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं।
शुक्रवार को श्रीनगर, गांदरबल, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां, पुलवामा के मैदानी इलाकों में सीजन का पहला हिमपात हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लोगों को खराब मौसम से अपना बचाव करने और सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि अनंतनाग के डिप्टी कमिश्नर से मौजूदा स्थिति का जायजा लिया है। हाईवे पर फंसे टूरिस्टों और उनके वाहनों को निकालने के प्रयास जारी हैं। भारी वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है, लेकिन हलके और पर्यटक वाहनों को निकालकर उनके घर सुरक्षित वापस भेज दिया जाएगा।
पहाड़ी राज्यों में आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 29 से 31 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। 1 से 5 जनवरी के बीच कश्मीर में कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में IMD ने शनिवार को उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में शीतलहर और भारी बर्फबारी होने का अलर्ट दिया है। खराब मौसम को देखते हुए चमोली में सभी सरकारी, गैर-सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने की घोषणा की गई है। हिमाचल प्रदेश के 6 पहाड़ी जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश के साथ बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, किन्नौर के लिए अगले 24 घंटे तक का ऑरेंज अलर्ट दिया है।
हिमाचल प्रदेश में मौसम से ऐसे हालात
हिमाचल प्रदेश में ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी और निचले मैदानी इलाकों में बारिश के कारण अटल सुरंग रोहतांग तक वाहनों की आवाजाही फिर से बंद कर दी गई है। शिमला को रामपुर से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-5, कुफरी, छराबड़ा, फागू में फिसलन भरा हो गया है। नारकंडा के पास सड़क ब्लॉक है। सैंज से शिमला के लिए यातायात को लुहरी/सुन्नी के रास्ते डायवर्ट किया गया है। मौसम विभाग ने किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी और कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी का अनुमान जताया है।
अगले 12 घंटों में कुल्लू, शिमला, मंडी जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी/बारिश होने की संभावना है। हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, सिरमौर और सोलन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बिलासपुर, ऊना और सोलन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। चंबा और कांगड़ा जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। सरकार ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ऊंचाई वाले इलाकों में न जाने की सलाह दी है।
संबंधित खबरें
दुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
9 mins agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
21 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 hr agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
1 hr agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
2 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
12 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines