Jammu & Kashmir: कुपवाड़ा में एलओसी पर दो आतंकवादी ढेर; सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मंगलवार को सेना और स्थानीय पुलिस ने मिलकर आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस और सेना की कार्रवाई में दो आतंकी मार गिराए हैं। इसके साथ ही इलाके में तलाशी अभियान और आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने ये कार्रवाई डोबनार मच्छल इलाके (एलओसी) में की है। संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।
कार्रवाई के बाद कश्मीर पुलिस की ओर से एक ट्वीट किया गया है। इसमें कहा गया है कि कुपवाड़ा जिले के दोबनार मच्छल क्षेत्र (एलओसी) में सेना और कुपवाड़ा पुलिस के एक संयुक्त अभियान में दो (02) आतंकवादियों को मार गिराया गया है। इलाके में खोज अभी भी जारी है।
बता दें कि आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के साथ साथ घाटी में एनआईए की कार्रवाई भी जारी है। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जेल में बंद हुर्रियत नेता अयाज अकबर की मंगलवार को श्रीनगर में संपत्ति को कुर्क की गई है। बताया गया है कि नई दिल्ली में एनआईए कोर्ट की ओर से जारी आदेश के बाद ये कार्रवाई की गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: