Chenab bridge पर 110 किमी. की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, रेलमंत्री ने शेयर किया वीडियो

Jammu-Kashmir Train Project: चिनाब ब्रिज पर 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो गया। जिसका एक वीडियो केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया है।

Jammu-Kashmir Train Project

Jammu-Kashmir Train Project: माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलने वाली है। इसको लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपनी ट्विटर (अब X) पर पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने ट्रेन के सफल परीक्षण का एक वीडियो शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है। ट्रेन को 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 1178 फीट से ऊंचे चिनाब पुल पर चलाया गया।

विज्ञापन

अश्विनी वैष्णव ने दिया अपडेट

जम्मू-श्रीनगर रेलवे लाइन के खुलने का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इसके शुरू होने से जम्मू-श्रीनगर का सफर आसान हो जाएगा। हालांकि रेलवे ने पूरी लाइन को खोलने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए कटरा-बनिहाल ट्रैक पर ट्रायल ट्रेन का सफल परीक्षण भी किया जा चुका है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक वीडियो शेयर कर इसका अपडेट दिया है। जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन चिनाब पुल पर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।

विज्ञापन

1178 फीट ऊंचे चिनाब पुल पर ट्रेन से वादियों के खूबसूरत नजारों को देखा जा सकता है। अश्विनी वैष्णव ने लिखा कि चिनाब ब्रिज पर 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने का परीक्षण किया गया, सचमुच ऐतिहासिक दिन है। जम्मू-श्रीनगर रेलवे लाइन जल्द ही चालू होने की तैयारी में है।

विज्ञापन

एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा पुल

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, चिनाब नदी पर बना चिनाब पुल बना है, जिसकी ऊंचाई में एफिल टॉवर से 35 मीटर ज्यादा है। हिमालयी इलाके में इतना ऊंचा पुल अपने आप में एक चमत्कार है। यह जम्मू और कश्मीर को देश से जोड़ने वाले निर्माणाधीन रेलवे लिंक के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में काम करता है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि रेलवे कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत समेत तीन ट्रेनें चलाएगा। वंदे भारत ट्रेन से सफर करने में करीब 3 घंटे 10 मिनट लगेंगे। इसके अलावा मेल एक्सप्रेस ट्रेन से करीब 3 घंटे 20 मिनट का समय लगेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ