Jammu-Kashmir: अनंतनाग में मस्जिद के बाहर आतंकी हमला, शहीद हेड कांस्टेबल मोहम्मद गनी के बेटे को मारी गोली

Jammu Kashmir, National Investigation Agency, NIA, Jaish-e-Mohammad, Kupwara News

प्रतीकात्मक इमेज।

विज्ञापन

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शुक्रवार को मस्जिद के बाहर आतंकी हमला हुआ। इस दौरान एक शख्स गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान आसिफ गनी के रूप में हुई। वह शहीद हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद गनी का बेटा है। फायरिंग के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है।

विज्ञापन

मस्जिद के बाहर खड़ा था आसिफ

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, अनंतनाग के बिजबिहाड़ा के हसनपोरा तवेला में शुक्रवार शाम दो आतंकियों ने हमला किया। यह हमला हसनपोरा में मस्जिद के बाहर हुआ। फायरिंग में गोली लगने से शहीद हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद गनी का बेटा आसिफ गनी घायल हो गया।

उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि आसिफ मस्जिद के बाहर खड़ा था, तभी उस पर हमला हुआ। पुलिस ने आसपास के ऐरिया को सील कर दिया है। फरार आतंकवादियों की तलाश की जा रही है।

हेड कांस्टेबल गनी 29 जनवरी को हुए थे शहीद

घायल आसिफ के पिता हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद गनी कुलगाम थाने में तैनात थे। 29 जनवरी को आतंकवादियों ने गोली मार दी थी। इससे उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर दक्षिण कश्मीर के शोपियां में गनी के हत्यारे आतंकवादी को मार गिराया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ