जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकवादियों ने फिर प्रवासी मजदूरों पर की गोलीबारी, एक हफ्ते में दूसरा हमला
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक बार फिर आतंकवादियों ने गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया है। कल देर शाम आतंकियों के हमले में दो प्रवासी मजदूर घायल हो गए। घटना अनंतनाग शहर के लाल चौक इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों के हमले में दो प्रवासी मजदूर लहूलूहान हो गए। घायल मजदूरों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों की पहचान 20 साल के अक्षय और 20 साल के सौरव के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले हैं।
J&K | Terrorists fired upon two outside labourers in Anantnag. Both the injured civilians have been shifted to a hospital, where they are stated to be stable. The area is being cordoned off for a search operation. Further details shall follow: J&K Police pic.twitter.com/E2WDP9aoUD
— ANI (@ANI) July 19, 2023
बताया जा रहा है कि मजदूरों को निशाना बनाए जाने की सूचना के बाद सेना ने हमले वाले इलाके को घेर लिया और सर्च अभियान चलाया, लेकिन आतंकवादियों का कोई पता नहीं चला।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घटना के बारे में ट्वीट किया, ”आतंकवादियों ने अनंतनाग में दो बाहरी मजदूरों पर गोलीबारी की। दोनों घायल नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तलाशी अभियान के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है।”
#Terrorists fired upon two outside labourers in #Anantnag. Both the injured #civilians have been shifted to hospital, where they are stated to be stable. Area being cordoned off for search #operation. Further details shall follow.@JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) July 18, 2023
अधिकारियों ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे अनंतनाग जिले में बड़े पैमाने पर तलाश शुरू कर दी गई है। महज एक हफ्ते के अंदर दक्षिण कश्मीर में प्रवासी मजदूरों पर आतंकी हमले का ये दूसरा मामला है। इससे पहले पिछले हफ्ते गुरुवार को आतंकवादियों ने शोपियां जिले में तीन गैर-स्थानीय मजदूरों पर हमला किया था।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.