Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाएं एक बार फिर से बढ़ने लगी हैं। पिछले 60 घंटों में 3 आतंकी हमले देखने को मिले हैं। रियासी के बाद कठुआ और डोडा में भी आतंकी हमला हुआ है। ऐसे में सवाल ये है कि जम्मू कश्मीर में फिर से सिर उठाते आतंकियों का मकसद क्या है?
लोकसभा चुनाव में हुए हमले
बीते दिनों जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव हुए थे। 2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद ये घाटी में पहले चुनाव थे। इस दौरान सभी लोकसभा सीटों पर बढ़-चढ़ कर मतदान हुए और भारी संख्या में लोगों ने वोट किया। चुनाव के दौरान भी आतंकियों ने मतदाताओं में खौफ पैदा करने का पूरा प्रयास किया। मगर उनकी सारी योजनाएं विफल साबित हुईं और वोटिंग के साथ-साथ नतीजे भी सामने आ गए।
भारी मतदान देख बौखलाए आतंकी
जम्मू कश्मीर में हुए मतदान ने सीधे आतंकियों की साख पर वार किया। चुनावी मौसम में सरहद पार से भी आजादी की मांग उठने लगी। जाहिर है अगर जम्मू कश्मीर के लोगों का चुनाव और सरकार पर विश्वास बढ़ा तो इससे आतंकवाद का किला धराशाही हो जाएगा। यही वजह है कि घाटी में आतंकवाद फिर से सिर उठाने की कोशिश कर रहा है और आने वाले दिनों में कई बड़े इवेंट्स को टारगेट बना सकता है।
1. अमरनाथ यात्रा
जम्मू कश्मीर में 1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। 43 दिन की ये यात्रा 19 अगस्त को खत्म होगी। अमरनाथ यात्रा सालों से आतंकियों के निशाने पर रही है। हालांकि सेना ने कई बार आतंकियों के मनसूबों पर पानी फेरा है। हर बार की तरह इस बार भी यात्रा के लिए सुरक्षा बलों की तैयारी चाक चौबंद है। मगर आतंकी इसमें सेंध लगाने की कोशिश कर सकते हैं।
2. विधानसभा चुनाव
आर्टिकल 370 हटाने के पक्ष में फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर 2024 से पहले जम्मू कश्मीर में चुनाव करवाने का आदेश दिया था। यानी सिंतबर तक घाटी में चुनाव की घोषणा होने वाली है। जाहिर है लोकसभा चुनाव में बंपर वोटिंग से बौखलाए आंतकी विधानसभा चुनाव रुकवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
3. टूरिस्ट भी बन सकते हैं निशाना
जम्मू कश्मीर में दहशत फैलाने के लिए आतंकी दूसरे राज्यों से आए यात्रियों को भी निशाना बना सकते हैं। 9 जून की रात को रियासी में तीर्थ यात्रियों की बस पर हुआ आतंकी हमला इसी का उदाहरण है। इससे पहले मतदान के दौरान भी आतंकियों ने अनंतनाग में एक कपल पर हमला किया था।
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
4 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
4 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
4 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
6 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
8 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
9 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
12 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines