Jammu Kashmir: जम्मू के राजौरी में एक बार फिर आतंकियों ने वारदात को अंजाम दिया है। यहां के ऊपरी डांगरी गांव में एक धमाके में एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि रविवार शाम को इसी गांव में आतंकियों ने चार नागरिकों की हत्या कर दी थी|
और पढ़िए –Delhi News: महिला को कार से घसीटे जाने पर दिल्ली के LG वीके सक्सेना बोले- मेरा सिर शर्म से झुक गया
एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी के अप्पर डांगरी गांव में रविवार को हुई फायरिंग की घटना में पीड़ित के घर के पास सोमवार सुबह धमाका हुआ है। एक बच्चे की चोट लगने से मौत हो गई है। पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के पास एक और संदिग्ध आईईडी देखा गया है।
सोमवार को हुए ब्लास्ट के संबंध में अधिकारियों ने कहा कि हमले में शामिल दो संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने के लिए व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान के बीच यह घटना हुई।
जम्मू-कश्मीर के LG ने की आतंकी हमले की निंदा
जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने राजौरी में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। उपराज्यपाल के कार्यालय की ओर से कहा गया है कि कायराना हमले में शहीद हुए प्रत्येक नागरिक के निकटतम संबंधी को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
बता दें कि 16 दिसंबर को सेना के एक शिविर के बाहर दो लोगों के मारे जाने के बाद पिछले दो हफ्तों में राजौरी जिले में नागरिकों की हत्या की यह दूसरी घटना है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
1 hr agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
2 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
3 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
3 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
4 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
6 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
6 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
7 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
7 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines