Jammu Kashmir Student Beaten For Writing Jai Shri Ram: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मुस्लिम बच्चे को टीचर द्वारा पिटवाने के बाद कुछ ऐसा ही मामला जम्मू-कश्मीर से सामने आया है। यहां एक टीचर ने बच्चे को इसलिए पीट दिया, क्योंकि उसने क्लासरूम के ब्लैक बोर्ड पर जय श्रीराम लिख दिया था। छात्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा भर गया है। तमाम लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। स्कूल प्रिंसपल और टीचर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
यह पूरा मामला जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। अस्पताल में भर्ती छात्र ने कहा कि उसे इसलिए पीटा गया क्योंकि उसने कक्षा के ब्लैकबोर्ड पर जय श्री राम लिखा था।
पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया केस
पुलिस ने आरोपी शिक्षक और स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शिक्षक और प्रिंसिपल पर भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 342 (गलत तरीके से कैद करना), 504 (जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी) और किशोर न्याय संरक्षण अधिनियम की धारा 75 (बच्चे के प्रति क्रूरता) के तहत आरोप लगाए गए हैं।
कठुआ में हुई घटना के बाद डिप्टी कमिश्नर ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। सदस्यों में बानी के उप मंडल मजिस्ट्रेट, कठुआ के उप मुख्य शिक्षा अधिकारी और खरोटे में सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल शामिल हैं।
यूपी में मुस्लिम बच्चे को टीचर ने बच्चों से पिटवाया
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक स्कूल में एक शिक्षिका द्वारा एक मुस्लिम बच्चे को उसके क्लासमेट से पिटवाया गया। बच्चे की गलती इतनी थी कि उसे पहाड़ा याद नहीं था। आरोपी शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य विपक्षी दलों ने योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं।
यह भी पढ़ें: मुस्लिम बच्चे को एक घंटे तक पीटते रहे क्लासमेट, चेहरा हो गया था लाल, मुजफ्फरनगर के पीड़ित ने सुनाया दर्द
संबंधित खबरें
चीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
38 mins ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
1 hr agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
1 hr agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
1 hr ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
2 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
3 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
4 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
5 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines