Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में आतंकियों पर नकेल कसने के लिए सुरक्षा बलों और पुलिस ने कमर कस ली है। आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षा बलों का चल रहा है सर्च ऑपरेशन। घर-घर जाकर पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस ऑपरेशन में पुलिस को सफलता भी मिली है और एक दिन पहले ही पुलिस ने अभियान के तहत 6 आतंकियों को मार गिराया जो एक बड़ी सफलता है। वहीं जम्मू रीजन के सांबा और कठुआ जिले में भी आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया गया है।
महिला ने देखे थे 2 संदिग्ध
दरअसल बीती रात करीब 12:22 बजे गांव की एक महिला ने कहा कि उसने दो संदिग्ध लोग देखे थे। उसका कहना है कि उन लोगों को देखकर लग रहा था कि वो किसी बुरी साजिश के चलते वहां आए हैं। ऐसे में इस खबर के मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल चौकन्ने हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: Boycott Turkey: पाकिस्तान से दोस्ती कर पछताएगा तुर्की, जानें वो 5 कारण जो कर देंगे उसे बर्बाद
तेजी से जारी है सर्च ऑपरेशन
महिला के कहने पर पुलिस और सुरक्षाबल चौकन्नी हो गई है। उन्होंने आसपास के जंगल, नदी, नालों और घरों में तलाश शुरू कर दी है। जम्मू कश्मीर पुलिस की SOG की टीम सर्च ऑपरेशन कर रही है और वो इसके तहत घरों को भी खंगाल रही है ताकी कोई भी उनकी नजरों से बच न सके।
SOG कर रही तलाशी
SOG को संदिग्धों के बारे में पता लगा तो उन्होंने तेजी से आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। SOG ने लोगों के घरों, गांव, जंगलों, गुफाओं को घेर लिया है। वो सतर्कता बरतते हुए चप्पा चप्पा खंगाल रही है। बता दे कठुआ सांबा में पहले से ही आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिले हैं। जिसके बाद से पुलिस सांबा और कठुआ में लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: मुस्लिम मर्दों की एक से अधिक शादी पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, जानें क्या है मुरादाबाद का केस?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
5 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
5 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
7 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
8 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
10 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
11 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
11 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
11 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
12 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines