Jammu Kashmir Police: पाकिस्तान से हथियार, गोला बारूद और नशीले पदार्थों को भारत भेजने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। हालांकि अब पुलिस ने इस पर कड़ा प्रहार किया है और इस गिरोह पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। जम्मू कश्मीर के डीजीपी आरआर स्वैन ने बताया है कि ड्रोन एक चुनौती बना हुआ है और पिछले दिनों पाकिस्तान से हथियार गोला बारूद नशे की खेप सीमा पार से इस ओर भेजी गई थी।
तीन की हुई गिरफ्तारी
आरआर स्वैन ने कहा है कि यह एक चुनौती है। इसी मामले में राजौरी जिले में जम्मू जोनल पुलिस और सीआईडी ने मिलकर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ कई जगहों पर छापेमारी भी की गई है। बताया गया कि पुलिस ने 48 घंटे के अंदर करीब 10 जगहों पर छापेमारी की है , जहां से कई सुराग मिले हैं। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। सीमा पार से आने वाले अवैध सामान को रिसीव करने वालों की पुलिस ने पहचान भी की है।
जम्मू कश्मीर डीजीपी ने बताया कि जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं वो ओवर ग्राउंड वर्कर है। हालांकि जो मास्टरमाइंड है वह मोहम्मद कासिम गुज्जर उर्फ सलमान उर्फ सुलेमान है जो यह अंगारला माहोरे का रहने वाला है। वह मौजूदा समय में पाकिस्तान से ऑपरेट कर रहा है और UAPA कानून के तहत भारत सरकार ने डेजिग्नेटिड आतंकी घोषित किया हुआ है। हाल ही में पुलिस ने मोहम्मद कासिम के नाम पर 10 लाख का इनाम रखा है। मोहम्मद कासिम के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख का इनाम दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : 12 साल की बच्ची का पति बना 63 साल का पादरी, धिक्कार रही बिरादरी
कौन है मोहम्मद कासिम?
मोहम्मद कासिम लश्कर का खूंखार आतंकी है। कई आपराधिक और देश विरोधी गतविधियों में इसका नाम आ चुका है। कटरा में हुए ब्लास्ट में भी मोहम्मद कासिम का ही हाथ था। इतना ही नहीं नरवाल ब्लास्ट के पीछे भी मोहम्मद कासिम की प्लानिंग की बात सामने आई थी।
यह भी पढ़ें : ‘कजरा रे’ पर छात्रों संग नाची टीचर, अचानक ओढ़ ली चुनरिया.., 7 लाख यूजर्स ने देखा
मोहम्मद कासिम लगातार युवाओं को लालच देकर बरगलाने की कोशिश में लगा हुआ है। वह घाटी के लोगों को आतंक की दुनिया में धकेलना चाहता है। हालांकि अब पुलिस इस गिरोह के पीछे पड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद कासिम वीपीएन का उपयोग कर व्हाट्सएप और टेलीग्राम इस्तेमाल कर रहा है जिससे उसे ट्रैस ना किया जा सके।
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
2 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
3 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
3 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
7 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
8 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
11 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines