हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

रियासी आतंकी हमले से ठीक पहले का CCTV फुटेज आया सामने, देखें Video

Jammu-Kashmir Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने आम नागरिकों को अपना निशाना बनाया। रियासी जिले में आतंकवादियों ने अचानक से बस पर गोलीबारी कर दी, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई और कई लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन
रियासी आतंकी हमला।

Reasi Terrorist Attack : जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में आतंकियों ने रविवार को श्रद्धालुओं से भरी बस पर हमला बोल दिया। आतंकियों की गोलीबारी से बस खाई में जा गिरी, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षाबलों के जवानों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान तेज कर दिया है। इस बीच आतंकी हमले से ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

रियासी जिले के शिवखोड़ी भोले बाबा के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं से भरी बस कटरा की ओर जा रही थी। पौनी-रनसू के बीच चंडी मोड पर स्थित दरगाह के पास आतंकियों ने तीर्थयात्रियों से भरी बस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से ड्राइवर का बस से कंट्रोल छूट गया और गाड़ी खाई में जा गिरी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बसों से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें : 21 श्रद्धालुओं की मौत, 150 फीट गहरी खाई में बस गिरी; जम्मू में हाईवे पर कालीधर मंदिर के पास हादसा

विज्ञापन

2-3 आतंकियों ने की गोलीबारी

बताया जा रहा है कि बस पर करीब 20 मिनट तक गोली चली थी। एक आतंकी सामने से गोली चला था और बाकी इधर-उधर से फायरिंग कर रहे थे। सूत्रों से खबर आ रही है कि 2-3 आतंकियों ने श्रद्धालुओं की बस पर हमला किया था। रियासी की एसएसपी मोहिता शर्मा का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां 2-3 आतंकवादी थे। इलाके में आतंकियों की तलाशी के लिए सुरक्षाबलों की 5 टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Jammu Kashmir: आतंकियों की मदद करने वाले 2 गिरफ्तार, बांदीपोरा में सेना का एक्शन जारी

घटनास्थल पर पहुंची FSL की टीम

विज्ञापन

एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, जहां मामले की जांच पड़ताल कर रही है। भारतीय सेना ने कमान संभाल लिया और पूरे जंगल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही वन क्षेत्र की तलाशी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola