राजौरी में पाकिस्तानी आतंकी बरसा रहे थे गोलियां, 'केंट' ने सीने पर गोली खाकर बचाई हैंडलर की जान
Edited By Bhola Sharma

Indian Army dog Kent
Edited By Bhola Sharma

Indian Army dog Kent
Jammu Kashmir Rajouri encounter Updates: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मंगलवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया। इस दौरान गोली लगने से एक जवान शहीद हो गया। वहीं, विशेष पुलिस अधिकारी समेत तीन अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोलीबारी के दौरान एक 6 वर्षीय डॉगी केंट ने भी बलिदान दिया। वह भाग रहे आतंकियों का पीछा कर रहा थी। आतंकी दनादन गोलियां बरसा रहे थे। अचानक एक गोली उसके सीने पर आकर लगी। उसने अपने हैंडलर की जान बचा ली, लेकिन वह नहीं बचाई जा सकी।
जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने कहा कि राजौरी के नरला गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया। वहीं, सेना का एक जवान शहीद हो गया। जबकि दो सेना के जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी घायल हो गए।
Rajouri encounter | One terrorist neutralised; One Army jawan lost his life, three others including one police SPO injured in the ensuing encounter in Rajouri district:
ADGP Jammu Mukesh Singh https://t.co/EP6QdbEfMP— ANI (@ANI) September 12, 2023
अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने सोमवार शाम को जंगली पतराडा इलाके में तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया और दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद कुछ राउंड फायरिंग की। दोनों संदिग्ध अंधेरे और घने पत्तों का फायदा उठाकर घटनास्थल से भागने में सफल रहे। वे अपने पीछे कुछ कपड़े और अन्य सामान के साथ एक रूकसाक छोड़ गए, जिन्हें खोजी दलों ने बरामद कर लिया।
अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बम्बेल और नारला समेत आसपास के इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान बढ़ा दिया गया है और इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सेना के एक बहादुर कुत्ते, 21 आर्मी डॉग यूनिट की छह वर्षीय मादा लैब्राडोर ने भी अपने हैंडलर को बचाने के दौरान मुठभेड़ में अपनी जान गंवा दी। डॉगी केंट ऑपरेशन सुजलीगाला में सबसे आगे थी। केंट भागते हुए आतंकवादियों की तलाश में सैनिकों की एक टुकड़ी का नेतृत्व कर रही था। लेकिन वह गोलीबारी की चपेट में आ गई। उन्होंने कहा कि केंट ने अपने संचालक की रक्षा करते हुए भारतीय सेना की सर्वोत्तम परंपराओं का पालन करते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया।
J&K | Rajouri encounter | Indian Army dog Kent, a six-year-old female labrador of the 21 Army Dog Unit laid down her life while shielding its handler during the operation in J&K. Kent was leading a column of soldiers on the trail of fleeing terrorists. It came down under heavy… https://t.co/I2haH34pbO pic.twitter.com/mSGyhbWt8q
— ANI (@ANI) September 12, 2023
राजौरी और पुंछ के सीमावर्ती जिलों में इस साल कई मुठभेड़ें हुईं, जिनमें लगभग 26 आतंकवादी और 10 सुरक्षाकर्मी मारे गए। अधिकारियों के मुताबिक, ज्यादातर आतंकवादी सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास करते समय मारे गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: