Rajouri Martyred Captain Shubham Gupta Profile: मां लड़की देख रही थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इसी हफ्ते मां ने घर भी बुलाया था, लेकिन उस मां की किस्मत देखिए, बेटे की शहादत की खबर आ गई। इसके साथ ही बेटे के सिर सेहरा सजाने का सपना देख रही मां की आंखें आंसुओं से भर गईं। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बुधवार को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले कैप्टन शुभम गुप्ता शहीद हो गए। इसी सप्ताह होने घर आना था, लेकिन बुधवार को धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली और कैप्टन को अपनी टीम लेकर सर्च ऑपरेशन के लिए जाना पड़ा। इस दौरान जंगल में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें कैप्टन शहीद हो गए।
2018 में आर्मी में कमीशन हुए थे शुभम गुप्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुभम गुप्ता के पिता बसंत गुप्ता वकील हैं। ताऊ तोताराम गुप्ता सेना की मेडिकल कौर में रह चुके हैं, लेकिन उनकी मौत हो चुकी है। चाचा माता प्रसाद उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर हैं और इन दिनों गाजियाबाद में तैनात हैं। चाचा दिलीप गुप्ता COD हैं। 6 महीने पहले ही शुभम परिवार से मिलने के लिए आगरा आया था। इस बार उसने अपना जन्मदिन भी ड्यूटी पर ही मनाया, लेकिन इस हफ्ते वह घर आने वाला था कि बुधवार शाम को आगरा के DGC क्राइम बंसत गुप्ता के लिए बुरी खबर आ गई और परिवार के अरमान आंसुओं में बह गए। शुभम 10वीं करते ही आर्मी की जाने की तैयारी में जुट गया था। 29 वर्षीय शुभम ने साल 2015 में इंडियन आर्मी में जाने की ट्रेनिंग शुरू की थी। साल 2018 में उन्हें कमीशन मिल गया था।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
शोक मनाने घर पहुंचे रहे सांसद, मंत्री और विधायक
ताजनगरी फेज वन प्रतीक एन्कलेव शुभम के भाई नितिन गुप्ता ने बताया कि कैप्टन शुभम 9 पैरा बटालियन में थे। उनका एक बड़ा भाई शिवम और एक छोटा भाई ऋषभ है। शहादत की खबर मिलते ही आगरा के सांसद प्रो. SP सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विजय शिवहरे शोक संत्पत परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान, आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष TN अग्रवाल भी शोक जताने पहुंचे। SDM सिटी अनूप कुमार सहित अन्य अधिकारी भी शुभम गुप्ता के घर मौजूद रहे। वहीं शुभम के परिवार और रिश्तेदारों में शोक की लहर है। शोक जताने के लिए काफी पड़ोसी और रिश्तेदार शुभम के घर पहुंचे।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
2 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
5 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
6 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
8 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
8 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
8 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
9 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
9 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
10 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines