कैप्टन शुभम कौन? जो कश्मीर में देश के लिए बलिदान, मां ने घर बुलाया था शादी के लिए, आई शहादत की खबर

Martyred Captain Shubham Gupta: राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए कैप्टन शुभम गुप्ता के बारे में जानिए, जिनकी शादी की तैयारी घर में चल रही थी।

Martyred Captain Shubham Gupta With Family

Martyred Captain Shubham Gupta With Family

विज्ञापन

Rajouri Martyred Captain Shubham Gupta Profile: मां लड़की देख रही थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इसी हफ्ते मां ने घर भी बुलाया था, लेकिन उस मां की किस्मत देखिए, बेटे की शहादत की खबर आ गई। इसके साथ ही बेटे के सिर सेहरा सजाने का सपना देख रही मां की आंखें आंसुओं से भर गईं। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बुधवार को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले कैप्टन शुभम गुप्ता शहीद हो गए। इसी सप्ताह होने घर आना था, लेकिन बुधवार को धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली और कैप्टन को अपनी टीम लेकर सर्च ऑपरेशन के लिए जाना पड़ा। इस दौरान जंगल में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें कैप्टन शहीद हो गए।

 

Advertisment

2018 में आर्मी में कमीशन हुए थे शुभम गुप्ता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुभम गुप्ता के पिता बसंत गुप्ता वकील हैं। ताऊ तोताराम गुप्ता सेना की मेडिकल कौर में रह चुके हैं, लेकिन उनकी मौत हो चुकी है। चाचा माता प्रसाद उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर हैं और इन दिनों गाजियाबाद में तैनात हैं। चाचा दिलीप गुप्ता COD हैं। 6 महीने पहले ही शुभम परिवार से मिलने के लिए आगरा आया था। इस बार उसने अपना जन्मदिन भी ड्यूटी पर ही मनाया, लेकिन इस हफ्ते वह घर आने वाला था कि बुधवार शाम को आगरा के DGC क्राइम बंसत गुप्ता के लिए बुरी खबर आ गई और परिवार के अरमान आंसुओं में बह गए। शुभम 10वीं करते ही आर्मी की जाने की तैयारी में जुट गया था। 29 वर्षीय शुभम ने साल 2015 में इंडियन आर्मी में जाने की ट्रेनिंग शुरू की थी। साल 2018 में उन्हें कमीशन मिल गया था।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

शोक मनाने घर पहुंचे रहे सांसद, मंत्री और विधायक

ताजनगरी फेज वन प्रतीक एन्कलेव शुभम के भाई नितिन गुप्ता ने बताया कि कैप्टन शुभम 9 पैरा बटालियन में थे। उनका एक बड़ा भाई शिवम और एक छोटा भाई ऋषभ है। शहादत की खबर मिलते ही आगरा के सांसद प्रो. SP सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विजय शिवहरे शोक संत्पत परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौ‌हान, आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष TN अग्रवाल भी शोक जताने पहुंचे। SDM सिटी अनूप कुमार सहित अन्य अधिकारी भी शुभम गुप्ता के घर मौजूद रहे। वहीं शुभम के परिवार और रिश्तेदारों में शोक की लहर है। शोक जताने के लिए काफी पड़ोसी और रिश्तेदार शुभम के घर पहुंचे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ