Army Vehicle Attack in Rajouri: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बुधवार को सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने फायरिंग की है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार हमला सुंदरबनी इलाके में हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आतंकियों ने सेना के वाहन पर एक-दो राउंड फायरिंग की। हमले के वक्त सेना का वाहन गश्ती कर रहा था। बता दें कि सुंदरबनी इलाका पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है। सेना ने अब तक फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। पुलिस को फिलहाल वहां नहीं जाने दिया जा रहा है। सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है।
इससे पहले 7 फरवरी को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 7 घुसपैठियों को मार गिराया था। घटना 4 फरवरी की रात पुंछ जिले में कृष्णा घाटी के पास हुई। जब एलओसी के पास घुसपैठ की गई थी।
टीम क्राॅस बाॅर्डर ऑपरेशन में माहिर होती है
सूत्रों की मानें तो आतंकियों ने भारतीय सेना की फाॅरवर्ड पोस्ट पर हमले की योजना बनाई थी, लेकिन आर्मी को इनकी भनक पहले ही लग गई थी इसलिए सेना ने हमला कर इस साजिश को नाकाम कर दिया। घुसपैठ के दौरान पाकिस्तान की बाॅर्डर एक्शन टीम के मेंबर्स की मौत हुई थी। यह टीम क्राॅस बाॅर्डर ऑपरेशन में माहिर होती है।
ये भी पढ़ेंः चुनाव से पहले बनी थलापति विजय और प्रशांत किशोर की जोड़ी, 2026 की लड़ाई के लिए हुआ मंच तैयार
इससे पहले 3 फरवरी को कुलगाम में आतंकियों ने रिटायर्ड लांस नायक के परिवार पर हमला किया था। इसमे रिटायर्ड लांस नायक मंजूर अहमद की मौत हुई थी। जबकि उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गए थे। लांस नायक के पेट में गोली लगी थी, जबकि पत्नी के पैर और बेटी के हाथ में गोली लगी थी।
ये भी पढ़ेंः अरविंद केजरीवाल जाएंगे राज्यसभा? AAP ने MP संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से बनाया उम्मीदवार
संबंधित खबरें
मोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
7 mins agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 mins ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान आज, योगी के गढ़ में सपा से टक्कर
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
9 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
11 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
12 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
12 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
14 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
14 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines