जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की गाड़ी पर हमला, आतंकियों ने फायरिंग की

Rajouri Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बुधवार दोपहर आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर फायरिंग की। इसके बाद सेना ने इलाके को घेर लिया है। फिलहाल सेना सर्च अभियान चला रही है।

Army Vehicle Attack in Rajouri

Army Vehicle Attack in Rajouri (File Pic)

विज्ञापन

Army Vehicle Attack in Rajouri: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बुधवार को सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने फायरिंग की है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार हमला सुंदरबनी इलाके में हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आतंकियों ने सेना के वाहन पर एक-दो राउंड फायरिंग की। हमले के वक्त सेना का वाहन गश्ती कर रहा था। बता दें कि सुंदरबनी इलाका पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है। सेना ने अब तक फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। पुलिस को फिलहाल वहां नहीं जाने दिया जा रहा है। सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है।

इससे पहले 7 फरवरी को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 7 घुसपैठियों को मार गिराया था। घटना 4 फरवरी की रात पुंछ जिले में कृष्णा घाटी के पास हुई। जब एलओसी के पास घुसपैठ की गई थी।

विज्ञापन

टीम क्राॅस बाॅर्डर ऑपरेशन में माहिर होती है

सूत्रों की मानें तो आतंकियों ने भारतीय सेना की फाॅरवर्ड पोस्ट पर हमले की योजना बनाई थी, लेकिन आर्मी को इनकी भनक पहले ही लग गई थी इसलिए सेना ने हमला कर इस साजिश को नाकाम कर दिया। घुसपैठ के दौरान पाकिस्तान की बाॅर्डर एक्शन टीम के मेंबर्स की मौत हुई थी। यह टीम क्राॅस बाॅर्डर ऑपरेशन में माहिर होती है।

इससे पहले 3 फरवरी को कुलगाम में आतंकियों ने रिटायर्ड लांस नायक के परिवार पर हमला किया था। इसमे रिटायर्ड लांस नायक मंजूर अहमद की मौत हुई थी। जबकि उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गए थे। लांस नायक के पेट में गोली लगी थी, जबकि पत्नी के पैर और बेटी के हाथ में गोली लगी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ