हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला नाकाम! पकड़े गए 2 आतंकियों का सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन

Jammu Kashmir Punch 2 Terrorist Arrested: जम्मू कश्मीर पुलिस को घाटी में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने कश्मीर में होने वाले एक बड़े आतंकी हमले को फेल कर दिया है। वहीं पुलिस ने 2 आतंकियों को भी धर दबोचा है।

विज्ञापन

Jammu Kashmir Punch 2 Terrorist Arrested: जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूंछ इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आतंकियों के पास भारी मात्रा में गोला बारूद मिला है। दोनों आतंकियों के पाकिस्तान नेटवर्क का भी पर्दाफाश हो गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस की मानें तो दोनों आतंकी घाटी में किसी बड़े हमले को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने आतंकियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया है।

पुलिस को लगी भनक

सूत्रों के अनुसार गजनबी फोर्स के 2 आतंकी पिछले काफी समय से पूंछ में छिपे हुए थे। दोनों आतंकी पाकिस्तान के आतंकियों से लगातार संपर्क में थे और वो घाटी में कोई बड़ा हमला करना चाहते थे। आतंकी किसे अपना निशाना बनाना चाहते थे? इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। मगर आतंकियों के इन मनसूबों की भनक जम्मू कश्मीर पुलिस को लग गई थी। पुलिस ने आतंकियों के ठिकाने पर छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आतंकियों के बार भारी मात्रा में गोला बारूद भी मिला है, जिससे विस्फोटक बनाकर वो आतंकी हमले को अंजाम देने वाले थे।

यह भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी के कारनामों से उठाया बिश्नोई गैंग के शूटर ने पर्दा, बोले- वो अच्छा इंसान नहीं था और…

घाटी में लगाए एंटी-इंडिया पोस्टर

जम्मू जोन के ADGP आनंद जैन ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि ये आतंकी काफी समय से घाटी में एक्टिव थे। पिछले साल में पूंछ में हुए ग्रेनेड हमले में भी दोनों आतंकियों के शामिल होने की आशंका है। यही नहीं आतंकियों ने घाटी के अलग-अलग इलाकों में देश विरोधी पोस्टर्स लगाए थे। सीमा पार बैठे कई आतंकियों के साथ भी यह आतंकी लगातार संपर्क में थे।

यह भी पढ़ें- Vikas Yadav कहां? जिसे अमेरिका ने बताया मोस्टवांटेड, मामले के अब दिल्ली पुलिस से जुड़े तार!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें