पंकज शर्मा, जम्मू
Jammu Kashmir Poonchh : जम्मू कश्मीर के पूंछ जिले की रहने वाली अविका शर्मा गंभीर जेनेटिक बीमारी से जूझ रही है, उसके इलाज के लिए कनाडा या अमेरिका से इंजेक्शन मंगवाना पड़ेगा। जिसके लिए 5 से 6 करोड रुपए की जरूरत है। परिवार की माली हालत बेहद खस्ता है इसलिए परिवार के लिए ये रकम जुटाना दूर की कौड़ी है।
बड़ी बहन गंवा चुकी है जान
बता दें कि 7 महीने पहले इस बीमारी से जूझते हुए, इसकी बड़ी बहन की मौत हो चुकी है। पूंछ के रहने वाले सुशील शर्मा पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट चुका है। अविका के पिता सुशील शर्मा ने भी प्रधानमंत्री मोदी से अपनी बच्ची के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई है।
जल्द इलाज नहीं हुआ तो हो जाएगी मौत
अविका इस समय 3 साल 2 महीने की है, उसके पिता सुशील शर्मा का कहना है कि अगर अविका का इलाज जल्द नहीं हुआ तो उसकी भी मौत हो जाएगी। सुशील शर्मा ने कहा कि इस बीमारी का इलाज भारत में संभव है लेकिन इसके लिए जो दवाइयां और इंजेक्शन हैं वह विदेश से मंगानी पड़ेगीं और उनके पास इतने पैसे नहीं है कि वह इसका खर्च उठा सकें।
परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल
सुशील शर्मा ने कहा कि वह दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं, बच्ची के इलाज के लिए हर उस व्यक्ति से मिल रहे हैं जिनसे बच्ची के इलाज में कुछ मदद मिल सके, लेकिन हर कोई आश्वासन देता है, अभी तक किसी ने कोई मदद नहीं की। गंभीर बीमारी के कारण बच्ची का शारीरिक विकास रुक रहा है, इतना ही नहीं उसको दौरे पड़ते हैं, बच्ची चलते-चलते गिर जाती है और अब तो इसकी आवाज भी जा सी रही है।
बच्ची की यह हालत देखकर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है क्योंकि परिवार वालों ने अपनी पहली बच्ची को खो दिया है, वह दूसरी बच्ची को खोना नहीं चाहते, लेकिन यह बीमारी इतनी गंभीर है कि अगर जल्द इलाज नहीं हुआ तो अविका भी अपनी बहन की तरह अपने माता-पिता को छोड़कर चली जाएगी।
संबंधित खबरें
GST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
1 hr agoLIVE: रेजीनगर में हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर, उपचुनाव में डाल चुके वोट
2 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
3 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
11 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
12 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
13 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
14 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
15 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
16 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines