Mehraj Malik: जम्मू-कश्मीर में AAP विधायक मेहराज मलिक ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का ऐलान किया है। इसके बाद से ही मेहराज मलिक की चर्चा एक बार फिर से होने लगी है। इसके पहले वह 2014 के विधानसभा चुनावों में जीत के बाद सुर्खियों में रहे थे। जम्मू-कश्मीर में वह आम आदमी पार्टी के इकलौते विधायक हैं। मेहराज ने NC के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से खुद को अलग करने का ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया है।
एक्स पर पोस्ट कर किया ऐलान
डोडा से विधायक मेहराज मलिक के ऐलान से जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल आ गया है। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का ऐलान किया। मेहराज ने एक्स पर लिखा ‘मैं, डोडा से विधायक मेहराज मलिक, सरकार गठबंधन में NC को अपना समर्थन वापस लेता हूं। यह फैसला जम्मू-कश्मीर के मेरे लोगों के हित को देखते हुए लिया गया है, जिनका विश्वास और कल्याण हमेशा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।’
ये भी पढ़ें: इजराइल-ईरान युद्ध में भारत किसके साथ? विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
‘जन सेवा के लिए बहाने नहीं, इरादे की जरूरत’
मेहराज ने लिखा कि ‘केजरीवाल जी ने 49 दिनों के बाद इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि वे लोगों की उस तरह से सेवा नहीं कर पाए जैसा वे चाहते थे। उमर अब्दुल्ला जी 9 महीने से अधिक समय से सत्ता में हैं, फिर भी उन्होंने कुछ नहीं किया है।’ वह आगे लिखते हैं कि ‘इसलिए नहीं कि वे नहीं कर सकते, बल्कि इसलिए कि वे नहीं करेंगे। जन सेवा के लिए बहाने नहीं, इरादे की जरूरत होती है।’
कौन हैं मेहराज मलिक?
मेहराज मलिक को डोडा क्षेत्र के लोकप्रिय नेताओं में गिना जाता है। वह डोडा जिला विकास परिषद के सदस्य रहे, जो अक्सर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए चर्चा में रहते थे। मलिक ने 2021 में DDC का चुनाव जीता था। 1988 में जन्मे मेहराज मलिक काफी समय से आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हैं। मेहराज मलिक ने 2014 के विधानसभा चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। मेहराज मलिक ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में डोडा में AAP नेता मेहराज मलिक ने जीत दर्ज हासिल की थी। उस दौरान उन्होंने AAP उम्मीदवार के रूप में भाजपा के गजय सिंह राणा को शिकस्त दी थी। उनकी जीत पर पूर्व सीएम केजरीवाल ने बधाई भी मेहराज मलिक को बधाई दी थी।
ये भी पढ़ें: प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले 33 लोगों को भी मिलेगा मृत यात्रियों जितना मुआवजा? क्या कहते हैं नियम
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
16 mins agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
20 mins agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
43 mins agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines