हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

श्रीनगर में आतंकियों का मददगार DSP शेख आदिल गिरफ्तार, टेलीग्राम ऐप से करता था बात

विज्ञापन
DSP Sheikh Adil

Jammu Kashmir Police DSP Sheikh Adil Arrested: जम्मू-कश्मीर पुलिस के अफसरों की अक्सर आतंकियाें के साथ मिलीभगत सामने आती रहती है। ताजा मामला अनंतनाग एनकाउंटर के बाद का है। दरअसल जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी शेख आदिल मुश्ताक पर आतंकवादी से रिश्तों का आरोप लगा है। डीएसपी पर आरोप है कि उसने आरोपी को गिरफ्तार होने से बचाने में मदद की। इस मामले में डीएसपी ने जांच अधिकारी को ही फंसाने की कोशिश की थी। पुलिस ने उसे गुरुवार को घर से गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि जब पुलिस पहुंची तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन जवानों ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद दबोच लिया।

जांच अधिकारी को फंसाने की कोशिश

डीएसपी को गिरफ्तार करने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे 6 दिन की हिरासत में रखने का आदेश दिया गया। सूत्रों की मानें तो आतंकवादी के फोन की जांच में यह भी सामने आया कि एनकाउंटर के दौरान भी डीएसपी आतंकवादी के संपर्क में था। पुलिस ने इस आतंकवादी को जुलाई में गिरफ्तार किया था। इतना ही नहीं डीएसपी ने आतंकी को कानून के शिकंजे से बचने के तरीके भी बताए थे।

आतंकी से टेलीग्राम के जरिए करता था बातचीत

पुलिस की जांच में सामने आया कि डीएसपी आतंकी से बात करने के लिए टेलीग्राम ऐप का इस्तेमाल करता था। इस दौरान करीब 40 बार आतंकी और डीएसपी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो डीएसपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ पैसों के लेनदेन का खुलासा भी हुआ है। डीएसपी ने आतंकवादी से 5 लाख रुपए भी लिए थे। उसने लश्कर की फंडिग को मैनेज करने के लिए एक खाता भी खुलवाया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola