J&K: देश में 15 अगस्त के चलते सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा के कलमाबाद के वजीहामा इलाके में सेना को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने एक संयुक्त अभियान में तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद इकबाल पंडित, सज्जाद अहमद शाह और इश्फाक अहमद मलिक के तौर पर की गई है। साथ ही उनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।
3 आतंकियों को किया गिरफ्तार
15 अगस्त पर देश की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। दरअसल, 15 अगस्त को देश में आजादी का जश्न मनाया जाएगा, जिसको देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा के कलमाबाद के वजीहामा इलाके में सेना ने 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में एक जवान हुआ शहीद
इन आतंकियों के पास हथियार भी मिले हैं। बरामद हथियारों में दो पिस्तौल की गोलियां, एक पिस्तौल की मैगजीन, गोला-बारूद, पिस्तौल, 7.62 मिमी की 20 गोलियां और 11 राष्ट्र-विरोधी पोस्टर भी मिले हैं।
मुठभेड़ में जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में सेना का अभियान चलाया जा रहा है। बीते दिन पाकिस्तान ने भारत में घुसपैठ की कोशिश की थी। इस दौरान, गोलीबारी हुई। इसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। दरअसल, बीते दिन उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश हुई जिसे सेना ने नाकाम कर दिया था।
इसके पहले कठुआ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की गई थी। इसके अलावा, अखल इलाके में भी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ का असर वहां के गांव वालों पर पड़ा। रिपोर्ट्स सामने आईं कि ज्यादातर निवासी अपना घर छोड़कर जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir में जारी है सेना का ‘ऑपरेशन अखल’, 3 और आतंकी ढेर
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
6 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
7 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
7 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
8 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
8 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
9 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
9 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
11 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
11 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines