15 अगस्त से पहले सेना को मिली बड़ी कामयाबी, 3 आतंकी गिरफ्तार, गोला-बारूद भी बरामद

J&K: देश में घुसपैठ की कोशिशें बढ़ती जा रही हैं। बीते कुछ दिनों से सेना कई इलाकों में छिपे आतंकियों के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस महीने की पहली तारीख से ऑपरेशन अखल भी जारी है। अब सेना ने एक और साजिश को नाकाम कर दिया है।

Jammu kashmir

Photo Credit- X

विज्ञापन

J&K: देश में 15 अगस्त के चलते सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा के कलमाबाद के वजीहामा इलाके में सेना को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने एक संयुक्त अभियान में तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद इकबाल पंडित, सज्जाद अहमद शाह और इश्फाक अहमद मलिक के तौर पर की गई है। साथ ही उनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।

3 आतंकियों को किया गिरफ्तार

15 अगस्त पर देश की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। दरअसल, 15 अगस्त को देश में आजादी का जश्न मनाया जाएगा, जिसको देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा के कलमाबाद के वजीहामा इलाके में सेना ने 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

इन आतंकियों के पास हथियार भी मिले हैं। बरामद हथियारों में दो पिस्तौल की गोलियां, एक पिस्तौल की मैगजीन, गोला-बारूद, पिस्तौल, 7.62 मिमी की 20 गोलियां और 11 राष्ट्र-विरोधी पोस्टर भी मिले हैं।

मुठभेड़ में जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में सेना का अभियान चलाया जा रहा है। बीते दिन पाकिस्तान ने भारत में घुसपैठ की कोशिश की थी। इस दौरान, गोलीबारी हुई। इसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। दरअसल, बीते दिन उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश हुई जिसे सेना ने नाकाम कर दिया था।

विज्ञापन

इसके पहले कठुआ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की गई थी। इसके अलावा, अखल इलाके में भी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ का असर वहां के गांव वालों पर पड़ा। रिपोर्ट्स सामने आईं कि ज्यादातर निवासी अपना घर छोड़कर जा चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ