हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

'सबको हरा दूंगा...', बोलने वाला हार गया जिंदगी की बाजी, देखें मौत से 1 दिन पहले का वीडियो

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कानपुर के नवविवाहित व्यवसायी शुभम द्विवेदी पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 पर्यटकों में से एक थे। फरवरी 2025 को शुभम की शादी हुई। वह अपनी पत्नी, ससुराल वालों और साली के साथ कश्मीर यात्रा पर गए थे, आतंकवादियों ने उनकी धार्मिक पहचान की पुष्टि करने के बाद उन्हें अपना निशाना बना लिया। शुभम की मौत से एक दिन पहले का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शुभम दोस्तों और परिवार के साथ ताश खेलते हुए नजर आ रहे हैं और बोलते हैं कि वह सबको हरा देंगे।

नाम पूछा फिर मारी गोली

शुभम के चचेरे भाई ने आरोप लगाया कि आतंकवादियों ने पहले लोगों के नाम पूछे, उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। शुभम के सिर में गोली लगी थी। उन्होंने यह भी बताया कि भैया अपनी पत्नी के साथ पहलगाम में थे। घटना के बाद भाभी ने मेरे चाचा को फोन करके सारी बात बताई। फिलहाल, शुभम के शव को सभी प्रोसेस खत्म होने के बाद छोड़ा जाएगा। इस हमले की निंदा करते हुए बीजेपी विधायक प्रशांत ठाकुर बोले कि पहलगाम में हुए दुखद हमले की कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

विज्ञापन

पीएम मोदी के दौरे में बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोनों ही विदेशी देशों की यात्रा के लिए गए हुए थे। पहलगाम हमले के बाद दोनों ने अपने दौरे को छोटा कर दिया। बता दें कि पीएम मोदी सऊदी अरब की राजकीय यात्रा पर थे और सीतारमण अमेरिका और पेरू के आधिकारिक दौरे पर थीं। साल 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद होने वाला यह सबसे बड़ा आतंकवादी हमला है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। साथ ही, यह भी कहा कि मैं पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। पीएम मोदी बोले, मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्राप्त हो।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पत्नी और बच्चों के सामने हैदराबाद के खुफिया ब्यूरो के अधिकारी को मारी गोली, पहलगाम हमले में क्रूरता की हदें पार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola