हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Operation Akhal: रक्षाबंधन पर दो जवान शहीद, 10 सैनिक घायल, एक आतंकी का शव भी बरामद

Operation Akhal: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखल में अगस्त के महीने की शुरुआत से ही आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक इस ऑपरेशन में 3 आतंकियों को मार गिराया गया है। बीती रात इसमें दो सेना के जवान भी शहीद हुए हैं।

विज्ञापन
Photo Credit- X

Operation Akhal Update: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखल इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है। ऑपरेशन अखल को शुरू हुए 9 दिन हो गए हैं। लगातार रात भर भीषण विस्फोट और गोलीबारी होने की जानकारी सामने आई। देश में एक तरफ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है, तो दूसरी तरफ बीती रात आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो सैन्य जवान शहीद हो गए। साथ ही 10 सैनिकों के घायल होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक एक आतंकवादी का शव भी बरामद कर लिया गया है। इस ऑपरेशन में कई आतंकियों को सेना ने ढेर किया है।

ऑपरेशन अखल में जवान शहीद

अखल में सेना को कुछ दिन पहले सूचना मिली कि इस इलाके में कुछ लोग छुपे हैं। तभी से सेना का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। इस ऑपरेशन में बीती रात भारत ने दो सेना के जवानों को खो दिया। मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों का नाम प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह है। इस दौरान, करीब 10 जवानों के घायल होने की खबर है। बता दें कि यह मुठभेड़ दशकों में सबसे लंबा आतंकवाद विरोधी अभियान साबित हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, घने जंगल में कई आतंकवादी गुफाओं में छिपे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Operation Akhal: 15 अगस्त से पहले सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर

विज्ञापन

चलाया जा रहा ज्वाइंट ऑपरेशन

ऑपरेशन अखल को अंजाम देने के लिए  SOG, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF एक साथ आई हैं। साथ में मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है। इस ऑपरेशन की जानकारी चिनार कॉर्प्स द्वारा एक्स पर लगातार शेयर की जा रही है। इसके पहले रुक-रुककर तेज गोलीबारी की सूचना दी गई थी। जिसके जवाब में सेना के जवान भी गोलीबारी कर रहे थे। हालात को देखते हुए उस इलाके की घेराबंदी भी बढ़ाने का फैसला किया था।

इसके अलावा, LOC के पास भी सर्च ऑपरेशन जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाा बलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। दरअसल, सुरक्षा बलों को जंगल में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

विज्ञापन

ये भ पढ़ें: Terrorists Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एनकाउंटर, सुरक्षा बलों ने ढेर किए 2 आतंकी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola