Online Job Fraud में फंसे 13 युवाओं का म्यांमार से हुआ रेस्क्यू, कहीं आप भी ना हो जाएं शिकार!

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में 13 युवाओं को साइबर फ्रॉड से बचाया, जो म्यांमार स्थित एक गैंग के शिकार हो गए थे। जानिए कैसे सोशल मीडिया पर नौकरी के नाम पर ठगी हो रही है।

Online Job Scam

Online Job Fraud : जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाकर 13 युवाओं को बचाया है। ये युवा म्यांमार से संचालित एक साइबर धोखाधड़ी सिंडिकेट का शिकार हो गए थे। यह घटना उन लोगों से जुड़ी है, जो नौकरी की तलाश में ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन

काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ताहिर अशरफ ने बताया कि इन युवाओं को किस तरह ऑनलाइन धोखाधड़ी के जाल में फंसाया गया। उन्होंने कहा, “हर दिन, हम नौकरी दिलाने वाले तमाम ऑनलाइन फ्रॉड के मामले देखते हैं। इस मामले में, एक बड़े रैकेट का संचालन किया जा रहा था।”

विज्ञापन

कैसे सामने आया मामला?

हाल ही में श्रीनगर में एक परिवार को अज्ञात व्यक्तियों से कई कॉल आए, जिनमें उनके बेटे की रिहाई के लिए लगभग पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। कॉल करने वालों ने बताया कि लड़के को म्यांमार में अगवा कर लिया गया है। परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। उनका बेटा नौकरी के लिए थाईलैंड गया था, लेकिन जब फिरौती की कॉल आई, तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मामले को काउंटर इंसर्जेंसी विंग (CIK) को सौंप दिया।

कैसे फंसे ये युवा?

  • फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर लुभावने नौकरी की जानकारी प्रसारित की गई।
  • थाईलैंड में डाटा एंट्री की नौकरी देने की बात कही गई।
  •  फ्रॉड लिंक पर क्लिक करने के बाद ऑनलाइन इंटरव्यू हुआ।
  • उन्हें असली टिकट भेजे गए, जिससे लगा कि यह कोई ठगी नहीं, बल्कि एक वास्तविक नौकरी है।
  • थाईलैंड पहुंचने पर उन्हें एहसास हुआ कि वे जाल में फंस चुके हैं।

कैसे किया गया शोषण?

एसएसपी ताहिर अशरफ ने बताया, “उन्हें मजबूर किया गया और कई तरह के अवैध काम करवाए गए। बाद में, इन्हीं चीजों के जरिए उन्हें ब्लैकमेल किया जाने लगा।”

विज्ञापन

जब खुफिया एजेंसियों को इन युवाओं की दुर्दशा का पता चला, तो इस मामले को नई दिल्ली में सर्वोच्च अधिकारियों तक पहुंचाया गया। इसके बाद एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत 13 युवाओं को सुरक्षित वापस लाया गया।

पुलिस की चेतावनी

एसएसपी अशरफ ने अभिभावकों और युवाओं से ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा, “हम युवाओं को सलाह देते हैं कि वे सोशल मीडिया पर जालसाजों द्वारा बिछाए गए जाल में न फंसें।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ