नई दिल्ली: टेरर फंडिंग मामले (Terror Funding Case) में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर में का बड़ा एक्शन लिया है। एनआईए ने पूंछ, राजौरी, बडगाम, शोपियां और बांदीपोरा में छापेमारी की है। साथ ही NIA कई ठिकानों पर छानबीन कर रही है। जम्मू में भी एनआईए ने रेड की है।
आपको बता दें कि 15 दिन पहले किराए पर रहने आए एक शख्स के घर पर रेड की गई है। सूत्रों की मानें तो जिसके घर रेड हुई है उनके तार सीमा पार आंतकियों से जुड़े हैं।
अभी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर: सुरक्षबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिर NIA को जमात-ए-इस्लामी की तालाशी के दौरान अल हुदा एजुकेशनल ट्रस्ट के संबंध में पता चला था। सूत्रों की मानें तो ट्रस्ट जमात ए इस्लामी की एक इकाई के रूप में काम कर रहा था।
ट्रस्ट के द्वारा पैसे एकत्र किए जाते थे, फिर उन पैसों को आतंकियों तक पहुंचाया जाता था। इसके साथ ही ट्रस्ट के पैसे को देश के अन्य राज्यों में भेजा जाता था, जिसे आतंकवादी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा सके।
गौरतलब है कि आतंकी संगठनों को अब सीमा पार से आतंक फैलाने के लिए फंडिंग आती है। सुरक्षा एजेंसियां पिछले काफी समय से इस पूरे नेटवर्क पर कड़ी नजर बना कर रखी हुई हैं। मौलाना रहमतुल्लाह कासमी के बांदीपोरा स्थित आवास पर भी एनआईए की छापेमारी चल रही है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
24 mins agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
1 hr agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
2 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
2 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
3 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
3 hrs agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
3 hrs agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
4 hrs ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines