हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Jammu Kashmir: NIA की एक और बड़ी कार्रवाई, सोपोर में आतंकी बासित रेशी की संपत्ति जब्त की

विज्ञापन

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लगातार दूसरे दिन आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को NIA ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के आतंकवादी बासित रेशी की संपत्ति जब्त की है। बता दें कि गुरुवार को भी NIA ने आतंकी मुश्ताक जरगर की संपत्ति जब्त की थी।

NIA की कार्रवाई तब हुई जब गृह मंत्रालय (एमएचए) ने बासित रेशी को UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया, जो उग्रवादी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए एक कठोर अधिनियम है। बता दें कि आतंकी बासित रेशी फिलहाल पाकिस्तान में छिपा हुआ है।

गृह मंत्रालय के अनुसार, बासित अहमद रेशी आतंकवादी संगठन हिज्ब-उल-मुजाहिदीन का सदस्य है और जम्मू-कश्मीर में टार्गेट किलिंग समेत देश के खिलाफ अन्य गतिविधियों में शामिल था। NIA का दावा है कि बासित रेशी ने 18 अगस्त, 2015 को तुजर शेरिफ में एक पुलिस गार्ड पोस्ट पर हमले की योजना बनाई थी और उसे अंजाम दिया था। हमले में एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक मारे गए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें