जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेंहदी आज नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) से इस्तीफा दे सकते हैं. वे आज पार्टी के साथ-साथ सांसदी भी छोड़ सकते हैं. आज वे बडगाम में अपने पिता आगा सैयद मेंहदी की 26वीं पुण्यतिथि पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वे इस्तीफा देने का ऐलान कर सकते हैं. रुहुल्लाह ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पार्टी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला से नाराजगी जताई है और कहा है कि दोनों ने साल 2024 के विधानसभा चुनाव में जनता से धारा 370 को लेकर वादे किए थे, जिनसे वे अब पीछे हट रहे हैं. इसलिए वे इस्तीफा देने का विचार कर रहे हैं. रुहुल्लाह बडगाम से 2 बार विधायक रह चुके हैं और साल 2024 में श्रीनगर से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने थे.
विधायकों की समर्थन वापस लेने की धमकी
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अंदरसियासी खींचतान चल रही है. पार्टी के 25 विधायक बगावती हो गए हैं और उन्होंने रविवार को पार्टी हाईकमान को 14 दिन का अल्टीमेटम दिया. विधायकों ने मांगें पूरी नहीं होने पर उमर अब्दुल्ला सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की धमकी दी है. बीते दिन विधायकों ने 4 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल बनाया, जिसे गुरेज विधायक नजीर अहमद गुरेजी तथा थानामंडी विधायक मुजफ्फर इकबाल खान लीड करेंगे. यह प्रतिनिधिमंडल पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपेगा. फिलहाल विधायकों ने अल्टीमेटम के जवाब का इंतजार करने का फैसला किया है, उसके बाद ही वे आगे की रणनीति बनाएंगे.
निर्दलीय MLA को हटाकर 4 नए मंत्री बनाए
बता दें कि गत 27 अक्टूबर के उमर अब्दुल्ला सरकार ने कैबिनेट विस्तार किया और नेशनल कॉन्फ्रेंस के 4 विधायकों को मंत्री बनाया, जिनमें अली मोहम्मद सागर, मीर सैफुल्लाह, शमीमा फिरदौस और अल्ताफ अहमद कल्लू शामिल है. इसके अलावा निर्दलीय विधायक सतीश शर्मा को पद से हटा दिया गया. लेकिन कई वरिष्ठ विधायक मंत्री नहीं बन सके, जिनमें नजीर अहमद गुरेजी और मुबारक गुल शामिल थे. नाराजगी जताने पर मुबारक गुल को फारूक अब्दुल्ला ने अली मोहम्मद सागर को रिप्लेस करके पार्टी का महासचिव नियुक्त किया. लेकिन नजीर अहमद गुरेजी को इग्नोर किया तो उन्होंने बागी विधायकों के साथ मिल कर सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया और पार्टी हाईकमान को अल्टीमेटम दे दिया.
संबंधित खबरें
कौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 hr ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
2 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
3 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
4 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
6 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
6 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
6 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
7 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
7 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines