हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Jammu Kashmir: उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में एक जवान हुआ शहीद

Jammu Kashmir: ऑपरेशन सिंदूर में मुंह के गिरने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। LoC पर फिर से घुसपैठ की कोशिश की गई। इस कोशिश को सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया। हालांकि, मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है।

विज्ञापन
Photo Credit- X

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक हरकतें देखने को मिलती हैं। पड़ोसी देश समय-समय पर भारत में घुसपैठ की कोशिश करता रहता है। बीते कई दिनों से पाकिस्तान भारत को लगातार धमकियां देता आ रहा है। इसी बीच एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की गई। हालांकि, सेना के जवानों ने इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। इसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। इसकी जानकारी सेना का अधिकारी की तरफ से दी गई है।

उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश

जम्मू-कश्मीर में इस महीने की शुरुआत से ही LoC और अखल में सेना का ऑपरेशन जारी है। LoC पर सेना को लगातार घुसपैठ की सूचना मिलती है। एक बार फिर से यहां पर कुछ लोगों ने घुसने की कोशिश की, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। हालांकि, फायरिंग के दौरान एक जवान शहीद हो गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir में जारी है सेना का ‘ऑपरेशन अखल’, 3 और आतंकी ढेर

विज्ञापन

कठुआ सेक्टर में भी घुसपैठ की कोशिश

इसके पहले जम्मू-कश्मीर के कठुआ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की गई है। हालांकि, सेना ने एनकाउंटर में पाकिस्तानी घुसपैठियों को घायल कर दिया। इसको गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे के करीब की बताई गई। इसकी जांच की जा रही है।

पाकिस्तान लगातार करता आया है घुसपैठ

बता दें कि पाकिस्तान के रिश्ते बहुत पहले से भारत के साथ अच्छे नहीं हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव भी बढ़ गया। इसके बाद से भारतीय सेना सुरक्षा को लेकर और भी ज्यादा सतर्क हो गई है। तब से अब तक पाकिस्तानी घुसपैठिए कई बार भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर चुके हैं, जिसे हर बार सेना ने नाकाम किया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Operation Mahadev: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, पहलगाम हमले में शामिल लश्कर कमांडर मूसा समेत 3 आतंकी ढेर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola