Mata Vaishno Devi Yatra Landslide Video : माता वैष्णो देवी धाम से एक बड़ी खबर सामने आई है। यात्रा मार्ग पर सोमवार को लैंडस्लाइड हो गया, जिससे भरभराकर गिरे मलबे में श्रद्धालु दब गए और कई फंस गए। इस हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इसे लेकर वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मलबे दिखाई दे रहे हैं।
हेलीकॉप्टर सेवा भी रुकी
जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की वजह से अचानक से पहाड़ों से मलबा गिरने लगा। यह हादसा वैष्णो देवी हिमकोटी पर्वत पर पंछी हेलीपैड के पास हुआ, जिससे हेलीकॉप्टर सेवा बंद कर दी गई। रास्ते में काफी मलबा गिरने से स्थानीय प्रशासन ने यात्रा को डायवर्ट कर दिया और अब श्रद्धालुओं को पुराने मार्ग से आगे भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : फिर शुरू होगी वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा, भारी बारिश और खराब मौसम की वजह से हुई थी रद्द
तेज बारिश की वजह से हुआ भूस्खलन
माता वैष्णो देवी धाम वाले इलाके में लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे प्रशासन को राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। लैंडस्लाइड की वजह भी बारिश बताई जा रही है। खराब मौसम और धुंध के चलते श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर और बैट्री कार सेवा बंद कर दी गई। सेना के जवान मार्ग को क्लियर करने और फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन और बाढ़ का कहर; अब तक 31 लोगों की मौत
हिमकोटी मार्ग से यात्रा बंद
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की जान चली गई। रेस्क्यू टीम ने शव बरामद कर लिए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से दो लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। माता वैष्णो देवी श्राइन ट्रैक पर लैंडस्लाइड के चलते पत्थर गिरे। इस दुर्घटना के बाद हिमकोटी मार्ग से यात्रा को बंद कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
राहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
16 mins ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
1 hr agoLIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
3 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
4 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
11 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
12 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
12 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
13 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
14 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines