---विज्ञापन---

देश angle-right

माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, 11 सेकंड के Video में देखें कैसे मची तबाही, 3 की गई जान

Mata Vaishno Devi Yatra News : अगर आप माता वैष्णो देवी की यात्रा करने जा रहे हैं तो अपने प्लान को कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा दें, क्योंकि वहां लैंडस्लाइड की वजह से 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Mata Vaishno Devi Yatra Landslide Video : माता वैष्णो देवी धाम से एक बड़ी खबर सामने आई है। यात्रा मार्ग पर सोमवार को लैंडस्लाइड हो गया, जिससे भरभराकर गिरे मलबे में श्रद्धालु दब गए और कई फंस गए। इस हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इसे लेकर वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मलबे दिखाई दे रहे हैं।

हेलीकॉप्टर सेवा भी रुकी

---विज्ञापन---

जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की वजह से अचानक से पहाड़ों से मलबा गिरने लगा। यह हादसा वैष्णो देवी हिमकोटी पर्वत पर पंछी हेलीपैड के पास हुआ, जिससे हेलीकॉप्टर सेवा बंद कर दी गई। रास्ते में काफी मलबा गिरने से स्थानीय प्रशासन ने यात्रा को डायवर्ट कर दिया और अब श्रद्धालुओं को पुराने मार्ग से आगे भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : फिर शुरू होगी वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा, भारी बारिश और खराब मौसम की वजह से हुई थी रद्द

---विज्ञापन---

तेज बारिश की वजह से हुआ भूस्खलन

---विज्ञापन---

माता वैष्णो देवी धाम वाले इलाके में लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे प्रशासन को राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। लैंडस्लाइड की वजह भी बारिश बताई जा रही है। खराब मौसम और धुंध के चलते श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर और बैट्री कार सेवा बंद कर दी गई। सेना के जवान मार्ग को क्लियर करने और फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन और बाढ़ का कहर; अब तक 31 लोगों की मौत

---विज्ञापन---

हिमकोटी मार्ग से यात्रा बंद

माता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की जान चली गई। रेस्क्यू टीम ने शव बरामद कर लिए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से दो लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। माता वैष्णो देवी श्राइन ट्रैक पर लैंडस्लाइड के चलते पत्थर गिरे। इस दुर्घटना के बाद हिमकोटी मार्ग से यात्रा को बंद कर दिया गया है।

First published on: Sep 02, 2024 04:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola