Army Men Beaten UP Police Officers In Kupwara : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में चार पुलिस अधिकारियों को मंगलवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन्हें कथित तौर पर सेना के जवानों ने पीटा था। चोटिल पुलिस अधिकारियों की पहचान स्पेशल पुलिस ऑफिसर रईस खान व इम्तियाज मलिक और कॉन्स्टेबल सलीम मुश्ताक व जहूर अहमद के रूप में हुई है। उनका सौरा में स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार उनकी हालत स्थिर है।
स्थानीय जवान के घर हुई थी रेड
रिपोर्ट्स के अनुसार कथित तौर पर सेना के जवानों का एक समूह कुपवाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचा था। यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट की। इस वारदात का असल कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि बीते दिनों पुलिस ने सेना के एक स्थानीय कर्मचारी के बाटपोरा में स्थित आवास पर छापेमारी की थी। कहा जा रहा है कि इसी छापेमारी की वजह से सेना की स्थानीय यूनिट में आक्रोश था और उन्होंने अपना गुस्सा पुलिस वालों के साथ मारपीट करके निकाला।
एक को अपने साथ ले गए जवान!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना में कुल पांच पुलिस कर्मचारी घायल हुए जिनमें से 4 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल ठीक है। सूत्रों ने कहा कि एक पुलिसकर्मी को सेना के जवान अपने साथ ले गए थे और तड़के 3 बजे उसे छोड़ा था। मामले को लेकर पुलिस और सेना दोनों ने ही चुप्पी साध रखी है। रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीनगर में डिफेंस प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में अभी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है उसके बाद ही कोई टिप्पणी की जा सकेगी।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
6 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
6 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
7 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
8 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
9 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
9 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
10 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines