Operation Akhal: भारत में आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए भारतीय सेना ने कमर कस ली है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसकी जानकारी देते हुए चिनार कॉर्प्स ने ट्वीट किया। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने अब तक दो आतंकवादी को मार गिराया है और ऑपरेशन अभी भी जारी है। बता दें कि SOG, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF इस अभियान को मिलकर अंजाम दे रहे हैं।
मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर
चिनार कॉर्प्स ने ट्वीट के जरिए इस ऑपरेशन की लगातार अपडेट दे रहे हैं। आज सुबह ही उनकी तरफ से जानकारी दी गई कि ‘इस ऑपरेशन में रात भर रुक-रुककर तेज गोलीबारी की जा रही है। इसका जवाब देने के लिए हमारे सैनिक भी बैलेंस बनाते हुए गोलीबारी कर रहे हैं। इस दौरान घेराबंदी भी बढ़ा दी गई है।’ उन्होंने आगे बताया कि ‘इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने अब तक एक आतंकवादी को मार गिराया है।’ बता दें कि SOG, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF का ये ज्वाइंट ऑपरेशन अभी भी जारी है।
ये भी पढ़ें: Terrorists Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एनकाउंटर, सुरक्षा बलों ने ढेर किए 2 आतंकी
30 जुलाई को मिली थी जानकारी
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भी 30 जुलाई को सेना को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। इसके बाद ही भारतीय सेना की LoC पर आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान दो लोगों को देखा गया था, जिन्होंने सेना पर गोलियां चला दीं, जिसके जवाब में सेना ने भी गोलीबारी की। इन आतंकियों को सबसे पहले भारतीय सेना के जवानों ने ही देखा था। वहीं, शुक्रवार को शुरू हुए इस ऑपरेशन अखल में अभी और आतंकियों के छुपे होने की खबर है।
ये भी पढ़ें: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, पहलगाम हमले में शामिल लश्कर कमांडर मूसा समेत 3 आतंकी ढेर
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
8 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
10 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
10 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
12 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
12 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
13 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
14 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
14 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines