Kishtwar Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे इलाकों में राहत और बचाव अभियान पांचवें दिन भी जारी है। यहां 14 अगस्त की दोपहर को चशोती गांव में अचानक बादल फटने से पूरा इलाका तबाह हो गया था। किश्तवाड़ में अब तक 62 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 70 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 30 की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
कब हुआ था हादसा?
14 अगस्त की दोपहर करीब 12:30 बजे बादल फटने से पहाड़ी नाला राजाई नल्ला देखते ही देखते मौत की धारा बन गई थी। इस जल सैलाब में पत्थर, पेड़, घर और पुल बह गया। मलबे की चपेट में कई श्रद्धालु भी आए थे और कई स्थानीय लोग लापता हो गए हैं। दरअसल, यह हादसा मचैल माता मंदिर की वार्षिक यात्रा के दौरान हुआ था। इस दौरान मंदिर श्रद्धालुओं के लिए केवल डेढ़ महीने के लिए खुलता है।
ये भी पढ़ें-पूर्व CM नवीन पटनायक की अब कैसी है तबीयत? ओडिशा के अस्पताल से हेल्थ अपडेट आया सामने
माता के मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्तों को करीब साढ़े 8 किलोमीटर का कठिन पैदल रास्ता पार करना होता है। उस दिन यात्रा के दौरान कुछ श्रद्धालु मंदिर की ओर जा रहे थे तो कई लौट रहे थे। तभी बादलों की तेज गर्जना के साथ बादल फटा और मलबे की लहरों ने सब कुछ तबाह कर दिया।
सीएम ने किया दौरा
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने शनिवार को किश्तवाड़ जिले का दौरा किया था। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी और प्रभावित इलाकों का भी जायजा लिया था। उमर अबदुल्ला पड्डर ब्लॉक के गुलाबगढ़ गांव भी गए थे। इसके अलावा, किश्तवाड़ घटना होने के बाद केंद्रीय मंत्री ने भी इलाके का दौरा किया था। उन्होंने आपदाग्रस्त इलाके में खुद संज्ञान लेते हुए निगरानी की और रातों-रात रेस्क्यू शुरू करवाया था।
ये भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति चुनाव में क्या कहता है नंबर गेम, NDA के पास बहुमत फिर कांग्रेस से क्यों मांगा समर्थन?
संबंधित खबरें
'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
35 mins agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 hr agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
3 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
3 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
3 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
3 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
10 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
11 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
13 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines