Poonch Foils Infiltration Bid: भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में आज तड़के पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमों ने एक आतंकी को मार गिराया जबकि दूसरा घायल है। जम्मू (रक्षा) पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन जारी है।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ के देगवार टेरवान के सामान्य क्षेत्र में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि गढ़ी बटालियन, पुंछ में सुबह करीब दो बजे घात लगाकर संपर्क स्थापित किया गया। सामान्य क्षेत्र देगवार तेरवा में दो व्यक्तियों को एलओसी पार जाते हुए देखा गया।
गोलीबारी में एक आतंकी को गिरते हुए, दूसरे को पिंटू नाला की ओर बढ़ते देखा गया। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है। बता दें कि इससे पहले रविवार को भी सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि इसी तरह रविवार को तंगधार सेक्टर में भारतीय सेना और कुपवाड़ा पुलिस के संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी मारा गया।
और पढ़िए – श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर मिला विस्फोटक; सेना ने इलाके की घेराबंदी की, सर्च ऑपरेशन जारी
पुलिस ने बताया कि तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ की कोशिश करते समय मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में एलओसी पर एक आतंकवादी को ढेर कर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
5 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
6 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
7 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
8 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
8 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
13 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
15 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines