Jammu Kashmir Kupwara Encounter: जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय सेना घाटी से आतंकियों का सफाया करने में जुटी है। खबरों की मानें तो कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। गुरुवार को कुपवाड़ा जिले के माछिल और तंगधार इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। इन दोनों अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 3 आतंकी मारे गए हैं।
इंडियन आर्मी ने किया ट्वीट
भारतीय सेना ने अपने औपचारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि खुफिया जानकारी के आधार पर कुपवाड़ा में आतंकी घुसपैठ की सूचना मिली। भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने मिलकर 28-29 अगस्त को सर्च ऑपरेशन चलाया और 3 खूंखार आतंकियों को मार गिराया। सर्च ऑपेशन अभी भी जारी है। सुरक्षाबल अन्य आतंकियों की तलाश में हैं।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से आए इस शख्स को CAA के तहत मिली पहली नागरिकता, कहा- 11 साल से कर रहा हूं ट्राई
3 आतंकियों की मौत
भारतीय सेना के अनुसार माछिल और तंगधार में आतंकियों के होने की खबर मिलते ही सुरक्षाबल हरकत में आ गए। घाटी में मौसम बेहद खराब था। कई घंटों की लगातार फायरिंग के बाद पहले एक आतंकी की गोली लगने की वजह से जान गई और फिर 2 अन्य आतंकियों को भी ढेर कर दिया गया। सुरक्षाबलों की मानें तो भारी बारिश के दौरान घाटी में सर्च ऑपरेशन चलाना बेहद मुश्किल टास्क है। 3 आतंकियों की मौत के बाद भी सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबल अन्य आतंकियों की तलाश में हैं।
अगले महीने होंगे चुनाव
बता दें कि अगले महीने जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 19 सितंबर से 1 अक्टूबर तक तीन चरणों में चुनाव होंगे। 4 अक्टूबर को इस चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। चुनावी बयार के बीच आतंकियों की दहशत खत्म करने के लिए सुरक्षाबल कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 1 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से पटना का सफर, 1000 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन!
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
1 hr agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
2 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
5 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
6 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
6 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines