Pakistani intruder Shod Dead: आतंक और आतंकवादियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का एक्शन जारी है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर पाकिस्तानी घुसपैठियों की ओर से घुसपैठ की दो अलग-अलग कोशिशों को नाकाम कर दिया।
सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षाबलों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए पर उस समय गोलियां चलाईं, जब उसे जम्मू के अरनिया सेक्टर में सीमा बाड़ को पार करता देखा गया।
चेतावनी के बाद नहीं रूका तो मार गिराया
प्रवक्ता ने कहा, “उसे रुकने के लिए कहा गया लेकिन वह नहीं रूका जिसके बाद कोई अन्य विकल्प न पाकर सैनिकों ने फायरिंग कर उसे ढेर कर दिया।” प्रवक्ता ने कहा कि सैनिकों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा भी है। प्रवक्ता ने कहा कि पकड़े गए घुसपैठिए की तलाशी ली गई। उसके पास से कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। प्रवक्ता ने कहा कि पूरे इलाके की सघन तलाशी ली जा रही है।
दो दिन पहले दिखा था संदिग्ध ड्रोन
बता दें कि रविवार को जम्मू एयरपोर्ट के पास संदिग्ध ड्रोन दिखा था जिसके बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया था। एटीसी के राडार में जब ड्रोन की गतिविधियों का पता चला तो उसकी दूरी 2 किलोमीटर थी। ड्रोन का पता चलने के बाद अलर्ट जारी किया गया। जम्मू एयरपोर्ट के पास स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।
बता दें कि पिछले साल 26 जून को जम्मू में IAF बेस पर एक ड्रोन से दो कम तीव्रता वाले IED गिराए गए थे, जिसमें दो IAF कर्मियों को मामूली चोटें आईं थीं।
संबंधित खबरें
मेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
8 mins agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
26 mins ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
3 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
3 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
3 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
5 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
6 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
8 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines