हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

धरती के 'स्वर्ग' कश्मीर में हीटवेव, लू से जूझ रहे लोग-टूरिस्ट; जानें रेड जोन में देश के कौन-कौन से शहर?

Kashmir Heat Wave IMD Update: जम्मू के साथ-साथ कश्मीर की वादियां भी हीटवेव की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अभी हीटवेव चलते रहने का अलर्ट दिया है, लेकिन यह चौंकाने वाली बात है कि गर्मियों में ठंडक पाने के लिए जिस शहर में लोग छुट्टियां मनाने जाते हैं, वहां भी भीषण गर्मी पड़ रही है।

विज्ञापन
जम्मू के साथ-साथ कश्मीर की वादियां भी लू की चपेट में हैं।

Jammu Kashmir Heat Wave Alert: आज पूरा देश हीटवेव की चपेट में है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि धरती के ‘स्वर्ग’ कश्मीर में भी हीटवेव चल रही है। वहां रहने वाले लोग और टूरिस्ट लू के थपेड़ों से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार, बुधवार का दिन कश्‍मीर में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।

बुधवार को श्रीनगर का तापमान 31.6 डिग्री रहा। जम्‍मू और इसके शहरों का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अभी बारिश नहीं होने और 28 मई तक जम्मू कश्मीर में हीटवेव का प्रकोप रहने का अलर्ट जारी किया है। वहीं स्कूलों को गर्मी की छुट्टियां करने और लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह भी मौसम विभाग ने दी है।

 

6 दिन गर्म हवाएं करती रहेंगी परेशान

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर करीब 6 दिन लू की चपेट में रहेगा। पहाड़ों का मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। 23 से 28 मई तक पूरे इलाके में गर्म हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं बारिश की बूंदें पड़ सकती हैं, लेकिन बारिश होने के बाद उमस ज्यादा होने के आसार हैं। इसके बाद 29 से 31 मई तक मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं।

विज्ञापन

वहीं मौसम विभाग की भविष्यवाणी को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को धूप से बचने की सलाह है। बच्चों और बुजुर्गों को घर के अंदर रखने की अपील की गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि जितना हो सके, पानी और जूस पिएं। फल और हरी सब्जियां खाएं। घर से बाहर निकलना पड़ रहा है तो छतरी लेकर निकलें। धूप की किरणों से हीट स्ट्रोक होने का खतरा है।

 

सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा तापमान रेड जोन की हीटवेव

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश में हीटवेव मार्च से जून महीने के बीच पीक पर होती है। देश के कई शहरों में जुलाई में भी लू चलती है। अगर हीटवेव की चपेट में रहने वाले शहरों की बात करें तो कुछ राज्य उत्तर भारत के हैं और कुछ राज्य दक्षिण भारत के हैं।

विज्ञापन

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान हीटवेव की चपेट में रहते हैं। दक्षिण भारत के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हीटवेव चलती है। अगर तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है तो एरिया रेड जोन में आएगा। इस स्थिति में दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा होता है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola