Live Updates
यूपी उपचुनाव के लिए ऐलान क्यों नहीं?
भारतीय निर्वाचन आयोग ने आज हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। उम्मीद जताई जा रही थी कि इस दौरान आयोग उत्तर प्रदेश में उप चुनाव के लिए भी तारीखों की घोषणा कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब जानकारी मिली है कि आयोग ने खराब मौसम को देखते हुए यूपी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है।
'जम्मू-कश्मीर ने बुलेट की जगह बैलट को चुना'
जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने से पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमने हाल ही में इन दोनों राज्यों का दौरा किया था। लोगों के बीच खूब उत्साह देखने को मिला। वह चुनावी प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं। लोग चाहते हैं कि चुनाव जितनी जल्दी संभव हो आयोजित किए जाएं। जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के दौरान वोट करने के लिए लगी लोगों की लंबी कतारों ने बताया खा कि वह सिर्फ बदलाव नहीं चाहते, वह इस बदलाव का हिस्सा बनकर अपनी आवाज उठाना चाहते हैं। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने लोकसभा चुनाव में बुलेट के बजाय बैलट को चुना था।
हरियाणा विधानसभा चुनाव अपडेट्स
90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। इनमें से 73 सीटें जनरल और 17 एससी (अनुसूचित जाति) के लिए हैं। इस चुनाव में वोट देने के लिए पात्र लोगों की संख्या 2.01 करोड़ रहेगी। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.06 करोड़ और महिला वोटर्स की 95 लाख होगी। 4.25 लाख लोग पहली बार वोट डालेंगे और 40.95 लाख युवा मतदाता होंगे। हरियाणा का इलेक्टोरल रोल 27 अगस्त को पब्लिश किया जाएगा।
हरियाणा में 1 चरण में होगा मतदान
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग ने कहा कि यहां की सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होगा। मतगणना 4 अक्टूबर को होगी और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर: 3 चरणों में होगा विधानसभा चुनाव
जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होगा। पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा चरण 25 सितंबर और तीसरा चरण 1 अक्टूबर को होगाय़। मतगणना 4 अक्टूबर हो होगी और उसी दिन परिणाम भी जारी हो जाएगा।
निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान जम्मू-कश्मीर में लोगों ने उत्साह से मतदान में हिस्सा लिया था। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें और उनके चेहरों पर चमक इसकी गवाह थीं। राजीव कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की परतें और मजबूत हों।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव अपडेट्स
प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से 74 जनरल, 7 एससी (अनुसूचित जाति) और 9 एसटी (अनुसूचित जनजाति) के लिए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 87.09 लाख होगी। इनमें से 44.46 लाख पुरुष और 42.62 लाख महिला मतदाता हैं। 3.71 लाख लोग पहली बार मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे और युवा मतदाताओं की संख्या 20.7 लाख है। राजीव कुमार ने कहा कि अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को संपन्न होगी और अंतिम वोटर लिस्ट 20 अगस्त को जारी कर दी जाएगी।
लोकसभा चुनाव के आयोजन की तारीफ
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया थी। यह सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस चुनाव ने पूरे लोकतांत्रिक विश्व के लिए एक बेहद मजबूत लोकतांत्रिक आधार तैयार किया है। इस दौरान पूरे देश में कोई हिंसा नहीं हुई और पूरे देश ने चुनावों के त्योहार का जश्न मनाया था। हमने कई रिकॉर्ड भी बनाए थे। पहली बार पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पोलिंग हुई थी।
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कुछ देर में ही होने वाला है। इसे लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस वार्ता हो रही है। आयोग ने इस दौरान कहा कि चुनाव के लिए राज्य की जनता में उत्सुकता दिखी है। यहां की आवाम राज्य की तस्वीर बदलना चाहती है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव में देरी को लेकर कहा कि हम मौसम के ठीक होने का इंतजार कर रहे थे।
BRS नेता केटी रामा राव ने मांगी माफी
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता केटी रामा राव ने महिला पैनल द्वारा जांच शुरू करने के बाद अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केटीआर ने महिलाओं द्वारा राज्य की मुफ्त बस यात्रा योजना का लाभ उठाने की बात कही, जिसे इस वर्ष राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने के तुरंत बाद शुरू किया गया था। हैदराबाद में एक सभा में की गई टिप्पणी के बाद तेलंगाना राज्य महिला आयोग (टीएससीडब्ल्यू) ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन केटीआर ने माफी मांग ली।
भाजपा सांसद नारायण राणे को बॉम्बे हाईकोर्ट का समन
बॉम्बे हाईकोर्ट ने भाजपा सांसद नारायण राणे को समन जारी किया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता विनायक राउत की चुनाव याचिका के बाद समन जारी किया है। विनायक राऊत ने अपनी याचिका में नारायण राणे के लोकसभा चुनाव के परिणाम को शून्य घोषित करने की मांग की है। हाईकोर्ट ने नारायण राणे को जो समन जारी किया है, उसका जवाब 12 सितंबर को दाखिल करना है। मामले की सुनवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सारंग कोटवाल की एकल न्यायाधीश पीठ ने की।
सपा विधायक नफीस अहमद भड़के
सपा विधायक नफीस अहमद आज भड़क गए। उन्होंने कहा कि मैं मुसलमान हूं, इसलिए बोलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने PDA की हवा निकाली और असली चेहरा दिखाया। सपा विधायक नफ़ीस अहमद ने सांसद धर्मेंद्र यादव के सामने कहा कि मुसलमान को बोलने नहीं दिया गया। नफ़ीस को बाद में धकिया कर वहां से हटाया गया। मुसलमानों से अखिलेश यादव वोट लेंगे, लेकिन उन्हें सम्मान देने की बजाय अपमानित कर रहे हैं।
राजस्थान में स्कूल बस पलटी
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के घाटोल कस्बे के निकट मालियापाड़ा गांव में भारद्वाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। हादसे में 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए, जिसमें 6 चंदा, बालकृष्णन, अरविंद, सुशीला कटारा, सुमन कटारा,अपर्णा को ज़्यादा चोटें लगी हैं। उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में रेफर करवा गया है। ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी सतर्कता और सूझबूझ ने बच्चों की जान बचाई।
इसरो ने लॉन्च किया अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट SSLV-D3
इसरो ने आज 16 अगस्त दिन शुक्रवार को एक और इतिहास रचा है। इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट SSLV-D3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसे देश के सबसे छोटे रॉकेट SSLV-D3 से पृथ्वी की कक्षा से बाहर करीब 450 किलोमीटर ऊपर स्थापित किया गया। यह एक साल तक काम करेगा। इसका मकसद पर्यावरण और आपदा को लेकर सटीक जानकारी देना है। सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च करने की तैयारी है।
कर्नाटक में 3 लोगों ने सुसाइड किया
कर्नाटक में एक ही परिवार के 3 लोगों ने नहर में कूदकर आत्महत्या की है। मृतकों की पहचान श्रीनिवास (43), श्वेता (36) और नागश्री (13) के रूप में हुई है। इनमें से तीन पति-पत्नी और बेटी हेमावती नहर में कूद गए। यह घटना हासन जिले के चन्नारायपटना तालुका के केरेबिडी इलाके में घटी। दंपत्ति का शव हेमावती नहर में मिला है, जबकि लड़की का शव ढूंढने के लिए तलाशी अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि वे कर्ज चुकाने में असमर्थ थे।
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सड़क हादसा
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी आगे खड़ी कंटेनर से भिड़ गई। हादसे में घटनास्थल पर ही महिला सहित 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। एक श्रद्धालु की हालत गंभीर बताई जा रही है।
चुनाव आयोग की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस आज
चुनाव आयोग ने आज 3 बजे अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें जम्मू कश्मीर समे 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। जम्मू कश्मीर के अलावा हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में भी चुनाव होने हैं। धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में पहले विधानसभा चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले लिया गया है। इसके लिए चुनाव आयोग ने गत 14 अगस्त को केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ बैठक की थी। 9 अगस्त को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ जम्मू-कश्मीर का दौरा भी किया था। इसके बाद ही चुनाव तारीखों का ऐलान करने का फैसला लिया गया।
थोड़ी देर में ISRO के EOS-08 सैटेलाइट की लॉन्चिंग
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) आज अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-8 (EOS-08) लॉन्च करेगा, जिसे देश के सबसे छोटे रॉकेट SSLV-D3 से पृथ्वी की कक्षा से बाहर करीब 450 किलोमीटर ऊपर स्थापित किया जाएगा। यह एक साल तक काम करेगा। इसका मकसद पर्यावरण और आपदा को लेकर सटीक जानकारी देना है। सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च करने की तैयारी है।
जेल से रिहा हुए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह
बिहार का पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा हो गए हैं। AK-47 मामले में पटना HC ने फैसला सुनाया और हथियार बरामदगी के 2 मामलों में HC ने उन्हें बरी कर दिया। आज सुबह अनंत सिंह बेउर जेल से रिहा हुए। जेल प्रशासन की एंबुलेंस में अनंत सिंह सिंह को बाहर लाया गया और मेडिकल कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं समर्थकों के साथ बेटे अंकित ने उनका स्वागत किया।
कोलकाता रेप-हत्या मामले में IMA का बड़ा ऐलान
कोलकाता में लेडी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। फिल्मी हस्तियों और IMA ने डॉक्टरों की लड़ाई का समर्थन किया है। बीती रात जहां बंगाली फिल्मों के अभिनेता और अभिनेत्रियां प्रदर्शनकारियों के बीच जाकर बैठे, वहीं IMA ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। 17 अगस्त को शनिवार सुबह 6 बजे से लेकर रविवार सुबह 6 बजे तक देशभर में चिकित्सा सेवाएं बंद रहेंगी।
भूकंप के झटकों से दहला ताइवान
आज ताइवान देश भूकंप के जोरदार झटकों से दहल गया। पूर्वी शहर हुलिएन से 34 किलोमीटर (21 मील) दूर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। ताइवन मौसम विभाग का कहना है कि एक दिन से भी कम समय में दूसरी बार भूकंप आया, लेकिन इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।
Today Breaking News in Hindi: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका वेलकम है। आज के दिन की शुरुआत भूकंप के झटकों से हुई है, जो ताइवान में आया। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही भारत आज अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-8) सैटेलाइट लॉन्च करेगा। कोलकाता रेप मर्डर केस में IMA ने 17 अगस्त को हड़ताल करने का ऐलान किया है। ममता बनर्जी ने कांड के विरोध में प्रदर्शन किया। आज मनीष सिसोदिया ने पदयात्रा निकाली। इसके अलावा आज दिनभर की खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटस्ट के बीच सरकार का फैसला
11 mins ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
1 hr agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
1 hr ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
2 hrs agoLIVE: PM ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कहा-‘आज देश के कोने-कोने में 5G'
5 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
5 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
13 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
13 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
14 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines