जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद; कुल 4 लोगों की मौत

Gulmarg Terrorist Attack on Army Vehicle: जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सेना के वाहन पर आतंकी हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने हमले को बोटापथरी इलाके में अंजाम दिया। सेना की गाड़ी पर नागिन एरिया में घात लगाकर हमला किया गया। सेना ने घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।

Jammu Kashmir Gulmarg Terrorist attack

File Photo

Gulmarg Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर में फिर आतंकी हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि सेना का वाहन गुलमर्ग जिले के बोटापथरी इलाके से गुजर रहा था। नागिन इलाके में छिपे आतंकवादियों ने घात लगाकर फायरिंग की। जिसमें सेना के 2 जवान शहीद हो गए। वहीं, 3 जवान घायल हो गए हैं। 2 नागरिक भी मारे गए हैं। सेना की ओर से अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सेना ने कायराना हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। घायल हुए जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, हमले के दिन जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे पर थे। गुरुवार को उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि उनकी पीएम से लगभग 30 मिनट तक बात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी से जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर भी ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा कई और मुद्दों पर चर्चा की गई। पीएम को उमर अब्दुल्ला ने पारंपरिक कश्मीरी शॉल भी भेंट किया। वहीं, हमले में 2 नागरिकों की मौत हो गई है। नागरिकों के मारे जाने और जवानों के शहीद होने के बाद आतंकी हमले की निंदा कई राजनीतिक दलों ने की है। नई सरकार के गठन के बाद कश्मीर में अब आतंकी बौखला चुके हैं। सफल चुनाव होने के बाद वे लगातार कश्मीर में छुप-छुपकर हमलों को अंजाम दे रहे हैं। प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर भी सरकार के सामने डिमांड होने लगी है। वहीं, गुरुवार सुबह आतंकियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर शुभम कुमार को गोली मार दी थी। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन

सात लोगों की जान ले चुके आतंकी

त्राल में टारगेट किलिंग के मंसूबे में नाकाम रहे आतंकी अपनी जान बचाकर भाग निकले। पुलिस हमलावरों आतंकियों की तलाश में घेराबंदी कर अभियान चला रहा है। इससे पहले 18 अक्टूबर को शोपियां में भी ऐसा ही हमला हुआ था। जहां आतंकियों ने बिहार के रहने वाले अशोक चौहान का मर्डर कर दिया था। एक सप्ताह में कश्मीर में दूसरे राज्यों के लोगों पर 3 बार अटैक हो चुका है। 20 अक्टूबर को आतंकियों ने गांदरबल में गगनगीर में जेड मोड़ सुरंग निर्माण में जुटे लोगों के शिविर पर अटैक किया था। इस हमले में 7 लोग मारे गए थे। 5 लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ